ShareChat
click to see wallet page
search
#शक्तिपीठ हिंदू धर्म में हिंदू धर्म में शक्तिपीठों का बहुत महत्व है। दक्ष के यज्ञ में जब सती ने आत्मदाह किया तब महारुद्र ने वीरभद्र को भेजकर यज्ञ का ध्वंस करवा दिया। फिर वे सती का मृतशरीर उठा कर इधर-उधर घूमने लगे। महादेव को इस प्रकार व्यथित देख कर ब्रह्माजी के सुझाव पर भगवान विष्णु ने अपने सुदर्शन चक्र से माता सती के शरीर के ५१ खंड कर दिए। वे अंग जहाँ-जहाँ भी गिरे वो स्थान शक्तिपीठ कहलाया। हर शक्तिपीठ की रक्षा के लिए महादेव ने अपना ही एक रूप, जो भैरव कहलाया, नियुक्त किया। आइये देखते हैं कि माता के अंग कहाँ-कहाँ गिरे और उनकी रक्षा में नियुक्त भैरव कौन हैं? हिंगुल (पाकिस्तान): कराची से लगभग १२५ किलोमीटर उत्तर-पूर्व में हिंगलाज स्‍थित है। यहाँ देवी का ब्रह्मरंध्र (सिर का ऊपरी भाग) गिरा। यहाँ देवी "कोट्टरी" नाम से स्‍थापित हैं। रक्षक: भीमलोचन भैरव शर्कररे (पाकिस्तान): कराची के सुक्कर स्टेशन के निकट ये मंदिर मौजूद है। हालाँकि एक अन्य मान्यता के अनुसार इसे नैनादेवी मंदिर, बिलासपुर में भी बताया जाता है। यहां देवी की आंख गिरी थी और वे "महिष मर्दिनी" कहलाती हैं। रक्षक: क्रोधीश भैरव सुगंध (बांग्लादेश): बांग्लादेश के शिकारपुर, बरिसल से २० किमी दूर सोंध नदी के किनारे देवी की नासिका गिरी थी और उसका नाम "सुनंदा" है। रक्षक: त्रयम्बक भैरव अमरनाथ (जम्मू-कश्मीर): पहलगांव, काश्मीर के पास देवी का गला गिरा था और वे यहाँ "महामाया" के रूप में स्‍थापित हैं। रक्षक: त्रिसंघेश्वर भैरव ज्वाला जी (हिमाचल प्रदेश): कांगड़ा जिले में स्थित इस मंदिर में देवी की जीभ गिरी थी और उनका नाम पड़ा "सिधिदा (अंबिका)"। रक्षक: उन्मत्त भैरव जालंधर (पंजाब): जालंधर में छावनी स्टेशन निकट देवी तलाब में उनका बांया वक्ष गिरा और वे "त्रिपुरमालिनी" नाम से स्‍थापित हुईं। रक्षक: भीषण भैरव अम्बाजी मंदिर (गुजरात): यहाँ देवी का हृदय गिरा था और वे "अम्बाजी" कहलाईं। रक्षक: बटुक भैरव गुजयेश्वरी (नेपाल): विश्वप्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के साथ ही गुजयेश्वरी देवी का मंदिर है जहाँ माता के दोनों घुटने गिरे बताये जाते हैं। यहाँ देवी का नाम "महाशिरा" है। रक्षक: कपाली भैरव मानस (तिब्बत): कैलाश पर्वत, मानसरोवर के निकट एक पाषाण शिला के रूप में मौजूद हैं देवी। यहाँ उनका दायाँ हाथ गिरा और वे "दाक्षायनी" कहलाईं। रक्षक: अमर भैरव बिराज (उड़ीसा): उत्कल में देवी की नाभि गिरी और वे "विमला" बनीं। रक्षक: जगन्नाथ भैरव पोखरा (नेपाल): गंडकी नदी के तट पर मुक्तिनाथ मंदिर में देवी का मस्तक गिरा और वे "गंडकी चंडी" कहलाईं। रक्षक: चक्रपाणि भैरव बाहुल (पश्चिम बंगाल): अजेय नदी तट, केतुग्राम, कटुआ वर्धमान जिले के लगभग ८ किलोमीटर दूर "बहुला" देवी हैं जहां देवी का बायाँ हाथ गिरा था। रक्षक: भीरुक भैरव उज्जनि (पश्चिम बंगाल): वर्धमान जिले के गुस्कुर स्टेशन के पास माता की दाईं कलाई गिरी और "मंगल चंद्रिका" देवी की स्‍थापना हुई। रक्षक: कपिलांबर भैरव उदरपुर (त्रिपुरा): माताबाढ़ी पर्वत शिखर पर राधाकिशोरपुर गाव के निकट माता का दायाँ पैर गिरा और वे देवी "त्रिपुरसुन्दरी" बनीं। रक्षक: त्रिपुरेश भैरव चिट्टागौंग (बांग्लादेश): छत्राल में चंद्रनाथ पर्वत शिखर जो सीताकुण्ड स्टेशन के निकट है वहाँ देवी की दायीं भुजा गिरी और नाम पड़ा "भवानी"। रक्षक: चंद्रशेखर भैरव जलपाइगुड़ी (पश्चिम बंगाल): त्रिस्रोत, सालबाढ़ी गांव, बोडा मंडल में माँ का बायाँ पैर गिरा और वे "भ्रामरी देवी" कहलाईं। रक्षक: अम्बर भैरव गुवाहाटी (असम): कामगिरि, कामाख्या में नीलांचल पर्वत के निकट उनकी योनि गिरी और वे "कामाख्या देवी" के रूप में प्रसिद्ध हुईं। रक्षक: उमानंद भैरव खीरग्राम (पश्चिम बंगाल): वर्धमान जिले के पास माता के दायें पैर का अंगूठा गिरा और नाम मिला "जुगाड्या"। रक्षक: क्षीरखंडक भैरव कोलकाता (पश्चिम बंगाल): कलकत्ता के प्रसिद्ध कालीघाट में माता के दायें पैर का अंगूठा गिरा और वे माँ "कालिका" बनीं। रक्षक: नकुलीश भैरव प्रयाग (उत्तर प्रदेश): संगम पर माँ के हाथ की अंगुली गिरी और वहाँ वे "ललिता" के नाम से प्रसिद्ध हुई। रक्षक: भव भैरव कालाजोर (बांग्लादेश): भोरभोग गांव, खासी पर्वत, जयंतिया परगना, सिल्हैट जिला में देवी की बायीं जंघा गिरी। वहाँ वे "जयंती" नाम से स्‍थापित है। रक्षक: क्रमदीश्वर भैरव मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल): किरीटकोण ग्राम में देवी का मुकुट गिरा और वे "विमला" कहलाईं। रक्षक: सामवर्त भैरव वाराणसी (उत्तर प्रदेश): मणिकर्णिका घाट, काशी में उनकी मणिकर्णिका गिरी और वे "विशालाक्षी (मणिकर्णी)" रूप में प्रसिद्ध हुईं। रक्षक: काल भैरव कन्याश्रम (तमिलनाडु): भद्रकाली मंदिर में देवी की पीठ गिरी और वे "श्रावणी" कहलाईं। रक्षक: निमिष भैरव कुरुक्षेत्र (हरियाणा): यहाँ माता की एड़ी गिरी और माता "सावित्री" का मंदिर स्‍थापित हुआ। रक्षक: स्थाणु भैरव पुष्कर (राजस्थान): मणिबंध, गायत्री पर्वत में देवी की दो पहुंचियां गिरी थीं। यहां देवी का नाम है "गायत्री"। रक्षक: सर्वानंद भैरव जैनपुर (बांग्लादेश): श्री शैल के पास सिल्हैट टाउन में देवी का गला गिरा। यहाँ उनका नाम "महालक्ष्मी" है। रक्षक: शम्बरानंद भैरव कांची (पश्चिम बंगाल): कोपई नदी तट पर देवी की अस्थि गिरी और वे "देवगर्भ" रूप में स्‍थापित हुईं। रक्षक: रुरु भैरव अमरकंटक (मध्यप्रदेश): अमरकंटक में कमलाधव नाम के स्‍थान पर शोन नदी के किनारे एक गुफा में माँ "काली" स्‍थापित हैं जहां उनका बायां नितंब गिरा। रक्षक: अतिसांग भैरव अमरकंटक (मध्य प्रदेश): यहीं शोन्देश में उनका दायां नितंब गिरा और नर्मदा नदी का उद्गम होने के कारण देवी "नर्मदा" कहलाईं। रक्षक: भद्रसेन भैरव चित्रकूट (उत्तर प्रदेश): रामगिरि, चित्रकूट में दायां वक्ष गिरा नाम पड़ा "शिवानी"। रक्षक: चंदा भैरव वृंदावन (उत्तर प्रदेश): भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास उत्तर प्रदेश में दवी के केशों का गुच्छ और चूड़ामणि गिरी। वे यहां "उमा" नाम से प्रसिद्ध हुईं। रक्षक: भूतेश भैरव कन्याकुमारी (तमिलनाडु): शुचि, शुचितीर्थम शिव मंदिर के पास में ऊपरी दाढ़ गिरी और नाम पड़ा "नारायणी"। रक्षक: संहार भैरव कन्याकुमारी (तमिलनाडु): वहीं पंचसागर में उनकी निचली दाढ़ गिरी और नाम पड़ा "वाराही"। रक्षक: महारुद्र भैरव भवानीपुर (बांग्लादेश): यहाँ उनकी बायीं पायल गिरी और वे "अर्पण" नाम से जानी गई। रक्षक: वामन भैरव कुर्नूल (आँध्रप्रदेश): श्रीशैलम में उनकी दायीं पायल गिरी और स्‍थापित हुईं देवी "श्री सुंदरी"। रक्षक: सुन्दरानन्द भैरव मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): विभाष, तामलुक में देवी की बायीं एड़ी गिरी। यहाँ उन्हें "कपालिनी (भीमरूप)" के नाम से जाना जाता है। रक्षक: शर्वानन्द भैरव जुनागढ (गुजरात): प्रभास तीर्थ के निकट देवी "चंद्रभागा" का आमाशय गिरा। रक्षक: वक्रतुण्ड भैरव उज्जैन (मध्यप्रदेश): भैरव पर्वत पर क्षिप्रा नदी के किनारे देवी के ऊपरी होंठ गिरे यहां वे "अवंति" नाम से जानी जाती हैं। रक्षक: लंबकर्ण भैरव नासिक (महाराष्ट्र): जनस्थान में माता की ठोड़ी गिरी और देवी "भ्रामरी" रूप में स्‍थापित हुईं। रक्षक: विकृताक्ष सर्वशैल (आंध्र प्रदेश): राजमहेंद्री में उनके गाल गिरे और देवी को नाम मिला "राकिनी (विश्वेश्वरी)"। रक्षक: वत्स्नाभ (दंडपाणि) भैरव बिरात (राजस्थान): यहाँ उनके बायें पैर की उंगुली गिरी। देवी कहलाईं "अंबिका"। रक्षक: अमृतेश्वर भैरव हुगली (पश्चिम बंगाल): रत्नावली में देवी का दायां कंघा गिरा और उनका नाम है "कुमारी"। रक्षक: शिवा भैरव मिथिला (भारत-नेपाल सीमा): यहाँ देवी का बायां कंधा गिरा था। नाम पड़ा "उमा"। रक्षक: महोदर भैरव बीरभूम (पश्चिम बंगाल): नलहाटी में पैर की हड्डी गिरी और देवी का नाम पड़ा "कलिका" देवी। रक्षक: योगेश भैरव कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश): कर्नाट में देवी के दोनों कान गिरे और नाम पड़ा "जय दुर्गा"। रक्षक: अभिरु भैरव वक्रेश्वर (पश्चिम बंगाल): यहाँ भ्रूमध्य गिरा और वे कहलाईं "महिषमर्दिनी"। रक्षक: वक्रनाथ भैरव यशोर (बांग्लादेश): ईश्वरीपुर, खुलना जिला में हाथ एवं पैर गिरे और माँ कहलायी "यशोरेश्वरी"। रक्षक: चंद्र भैरव अट्टहास (पश्चिम बंगाल): यहाँ माता के होठ गिरे और वे "फुल्‍लारा" देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई। रक्षक: विश्वेश भैरव नंदीपुर (पश्चिम बंगाल): यहाँ माता के गले का हार गिरा और वे "नंदनी" के नाम से प्रसिद्ध हुई। रक्षक: नंदकेश्वर भैरव ट्रिंकोमाली (श्रीलंका): यहाँ एक मंदिर था जो पुर्तगली बमबारी में ध्वस्त हो चुका है और महज एक स्तंभ शेष है। यह प्रसिद्ध त्रिकोणेश्वर मंदिर के निकट है। देवी की पायल यहाँ गिरी यहां वे "इंद्रक्षी" कहलाती हैं। रक्षक: राक्षसेश्वर भैरव इन सभी भैरवों में ८ भैरव सबसे प्रमुख माने जाते हैं जिन्हे अष्टभैरव कहा जाता है। इन सभी के मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य में हैं।
शक्तिपीठ - शक्तिपीठ और भैख शक्तिपीठ और भैख - ShareChat