#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज (28 जून) है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में है. मुकाबले में भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे और तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया है. हालांकि वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ा है. वैभव के डेब्यू का इंतजार और लंबा हो चुका है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम ने जीता है और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया.
#VaibhavSooryavanshi #INDvsIRE #T20I


