🄰🄼🄰🄽
834 views 4 days ago
#🗞️टीम में वापसी से पहले हार्दिक ने मुंडवाया सिर🏏 भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार यानी 2 अगस्त को आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मौजूद थीं। दोनों ने सुबह आयोजित होने वाली प्रसिद्ध सुप्रभातम सेवा में हिस्सा लिया और भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। तिरुमला मंदिर में दर्शन के दौरान हार्दिक पंड्या पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने सिर मुंडवाया हुआ था और माथे पर तिलक भी लगाया था। वहीं, माहिका शर्मा भी सफेद पारंपरिक परिधान में दिखाई दीं। दोनों पूरे समय श्रद्धा और भक्ति के भाव में नजर आए और मंदिर की धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। #hardikpandya #Mahikasharma #Tirupati
6 likes
7 shares

More like this