sn vyas
🙏🙏🛐ॐ श्री परमात्मने नमः🛐🙏🙏
🙏कर्म का सिद्धांत पुस्तक से 🙏
#भाग_१५
🏹🎻🪔📝🦚🔥🦚📝🪔🎻🏹
🥰कर्म करने में स्वतंत्र, फल भोगने में परतंत्र🥰
गीता का एक महावाक्य है कि--
कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।
*कर्म करने में तेरा अधिकार है, किंतु फल भोगने का तेरा अधिकार नहीं है। तू कर्म कर किन्तु फल की आशा मत रख। इस महावाक्य का अर्थ करने में थोड़ी ना समझ होने की संभावना है। भगवान ऐसा नहीं कहेंगे कि तू कर्म कर किंतु फल की आशा न रख। तू सारे महीने भर नौकरी कर,, किंतु पहली तारीख को तनखा मांगना नहीं और लेना नहीं।*
*स्टेशन में मजदूर सामान उठाए , उसको मैं गीता का उपदेश करूं कि भाई तू गीता पढ़। कर्म करने में तेरा अधिकार है किंतु मजदूरी के पैसे मांगने का तेरा अधिकार नहीं है। तब तो वह मजदूर मुझे ऐसा ही जवाब देगा कि मुझे गीता का ज्ञान नहीं चाहिए किंतु मजदूरी के पैसे चाहिए , गीता आप अकेले पढ़ लेना मुझे तो मजदूरी के पैसे दे दो।*
*कर्म करने का फल तो मिलता ही है फल दिए बिना कर्म शांत होता ही नहीं।*
*तब उपरोक्त महावाक्य का अर्थ स्पष्ट है कि कर्म करने में तू स्वतंत्र है , किंतु फल भोगने में तू परतंत्र है ।*
*कर्म करना, न करना , कौन सा करना , कैसा करना , कैसा नहीं करना , शुद्ध बुद्धि का उपयोग करके उसमें प्रवृत होने में तू स्वतंत्र है,,, किंतु उसका फल भोगने में परतंत्र है। यानी तुझे फल न भोगना हो, तो भी मजबूरन भोगना ही पड़ेगा । उसमें हिचकिचाहट या छूटने का तरीका नहीं चलेगा।*
*मैं आपके यहां अतिथि के रूप में भोजन के लिए आया, आपने मेरे लिए दूध पाक , पूरी , दो सब्जी , पकौड़े , मटर, अचार , पापड़ आदि अनेक पदार्थ बनवा कर मुझे परोसा । उसमें क्या खाना ,,, क्या नहीं खाना ,,, और क्या ज्यादा खाना ,,, उसमें मैं स्वतंत्र हूं । मैं जो पदार्थ ज्यादा खाऊं तो वह पदार्थ आप ज्यादा से ज्यादा प्रेम से परोसेगे। मेरे स्वास्थ्य को कौन सा पदार्थ अनुकूल है , उसकी समझ मुझे रखनी है , आपको नहीं ।*
*मैं केवल मटर खाया करूँ तो मुझे टटियाँ लग जाएंगी। उसका ख्याल मुझे रखना है, आपको नहीं । आप तो खुश होकर मटर ही मेरी थाली में परोसते रहेंगे। खूब मटर खाने में मैं स्वतंत्र हूं , किंतु हाजत के लिए सारे दिन दौड़ते रहने में में परतंत्र हूं।*
*इस परिणाम से में छूट नहीं सकता और उसमें आपकी या तो कोई अच्छे डॉक्टर की सिफारिश भी नहीं चलेगी।*
क्रमश ✍🏽
#कर्म #कर्म ही पूजा है #🙏श्रीमद्भागवत गीता📙 #🙏💐श्रीमद्भागवत गीता💐🙏 bhagwat geeta #श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ॐ