Newsgenix
#🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक सर गारफील्ड सोबर्स का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ने बारबाडोस में अपने घर में अंतिम सांस ली।
दो सप्ताह बाद ही यानी 28 जुलाई 2026 को उनका 90वां जन्मदिन आने वाला था। सोबर्स अपने पीछे दो बेटे डेनियल और मैथ्यू व गोद ली हुई बेटी जीनीवी को छोड़ गए। 1954 से 1974 के बीच सोबर्स ने 93 टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया। अपनी ऑलराउंड क्षमता के कारण उन्होंने क्रिकेट में काफी नाम कमाया।
क्रिकेट में गैरी सोबर्स की दीवानगी इस कदर थी कि लोग कहते थे, 'टेस्ट क्रिकेट में पहले सर गैरी सोबर्स और फिर अन्य दिग्गज ऑलराउंडर्स आते हैं।' ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रेडमैन सोबर्स को 'फाइव इन वन क्रिकेटर बुलाते थे।'
इसकी वजह शानदार बल्लेबाज और फील्डर होने के अलावा सोबर्स का अलग तरह की गेंदबाजी करना भी था। वो बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी, धीमी गेंदबाजी और कलाई से स्पिन भी करना जानते थे।
सोबर्स की गेंद से शैली के कारण वेस्टइंडीज को अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाने की अनुमति मिल जाती थी। वैसे, बल्ले से सर गारफील्ड सोबर्स का 68 साल पुराना रिकॉर्ड आज भी अटूट है और इसके कभी ब्रेक होने की उम्मीद न के बराबर ही लगती है। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन-सा रिकॉर्ड है।
जैसा कि हमने बताया कि सर गारफील्ड सोबर्स एक बेहतरीन ऑलराउंडर थे। उन्होंने बल्ले से एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे अब तक कोई बल्लेबाज तोड़ नहीं पाया है। सोबर्स दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपना पहले टेस्ट शतक को तिहरे शतक (100 से 300 रन) में तब्दील किया। वो टेस्ट में तिहरा शतक जमाने वाले दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज हैं।
1958 में किंग्सटन में सर गैरी सोबर्स ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 365 रन बनाए थे। तब उनकी उम्र महज 21 साल और 213 दिन की थी। वैसे, टेस्ट क्रिकेट में यह सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी था, जिसे 1994 में ब्रायन लारा ने तोड़ा था। अब देखने वाली बात है कि 21 साल और 213 दिन की कम उम्र में कोई बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब हो पाता है या नहीं।
#GarySobers #Cricket #Newsgenix #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆