Top News.in
#⛈️दिल्ली में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट🚨 दिल्ली वालों को दो दिन से लगातार हो रही बारिश से गर्मी और उमस से
राहत मिली है. बुधवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे मौसम सुहाना रहा. दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान, हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी. शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश होने के आसार बने रहेंगे. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. #⛈मौसम अपडेट📰 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️