ShareChat
click to see wallet page
search
#⛽CNG-पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें आज के रेट💸 15 मई की सुबह-सुबह आम जनता को बड़ा झटका लगा है. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, वहीं सीएनजी भी महंगा हो गया है. दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है. इसी के साथ अब सीएनजी की नई कीमत 79.09 रुपए प्रति किलो हो गई है. इससे पहले मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ाई गए थे. मुंबई में भी CNG 2 रुपये महंगा हुआ था. जिसके बाद सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दी गई थी. सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो चुकी हैं. कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ने को लेकर सरकार का घेराव किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा- 'महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया. पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया. वहीं, CNG के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए. चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू.' कांग्रेस नेता कुमारी सेलजा ने आरोप लगाते हुए कहा, 'चुनाव खत्म होते ही बीजेपी सरकार ने जनता को महंगाई का तोहफा दे दिया. अब पेट्रोल और डीजल पर 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर आम आदमी की जेब पर सीधा हमला किया गया है. चुनाव तक राहत का दिखावा. चुनाव के बाद जनता पर बोझ डालना बीजेपी सरकार की पहचान बन चुका है.' TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, 'पहले वो आपका वोट लूटते हैं, फिर आपको वहां लात मारते हैं जहां दर्द होता है. इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं. क्या बंगाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर VAT कम करेगी, अब जब दिल्ली के कंट्रोल वाली सरकार है जिसे केंद्र के फंड रोके जाने की चिंता नहीं करनी पड़ती?' #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
⛽CNG-पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें आज के रेट💸 - KT 1 Sharechat ஈசு  FIIN TOP NEWS CNO पेट्रोल, ভ্ীভাল ৯ ঝা৫ ঔন নিল্ী ম सीएनजी भी महंगा हो गया है. पहले पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं अब सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं. KT 1 Sharechat ஈசு  FIIN TOP NEWS CNO पेट्रोल, ভ্ীভাল ৯ ঝা৫ ঔন নিল্ী ম सीएनजी भी महंगा हो गया है. पहले पेट्रोल डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं अब सीएनजी के दाम 2 रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं. - ShareChat