Amit Sah
2K views • 3 months ago
अररिया ज़िले के गोखलापुर गाँव निवासी श्री मनोज पासवान जी के पुत्र अमन कुमार पासवान एवं श्री विजय राम जी के पुत्र अमर कुमार राम की मध्य प्रदेश के देवास स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में हुई दर्दनाक मृत्यु अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
देर रात्रि हमने दोनों शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। हमने मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से भी इस बारे में बातचीत की और बिहार के मुख्यमंत्री से अररिया समेत पूर्णिया व अन्य जगहों के मृतकों के लिए 20 - 20 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग करते हैं। इससे पहले हमने साथ ही दोनों मृतकों के परिजनों को अपनी ओर से ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की।
रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गए बिहार के युवाओं की इस तरह दर्दनाक मौत बेहद चिंता का विषय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। 🙏
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
20 shares