Abhinav Kumar Singh
।। ॐ गुरवे नमः ।।
अखंड मंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्।
तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्रीगुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा (महर्षि वेदव्यास जयंती) एवं आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आप सभी प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और सत्य के पथ का प्रकाशस्तंभ माना गया है। महर्षि वेदव्यास ने वेदों के संकलन, महाभारत एवं पुराणों की रचना के माध्यम से मानवता को अमूल्य ज्ञान-संपदा प्रदान की। आइए, इस पावन दिवस पर अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का संकल्प लें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान दें।
भगवान आदिगुरु महादेव एवं समस्त गुरु परंपरा की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
#🙏गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं 🌺🪔 #🪔आषाढ़ पूर्णिमा 🌺⭐ #महर्षि वेदव्यास के विचार #महर्षि वेदव्यास #🙏🏻💐 महर्षि वेदव्यास जन्मोत्सव 💐🙏🏻