Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान के दौरान एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, तीन राष्ट्रविरोधी पोस्टर और अन्य सामान बरामद किया गया है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), सीआरपीएफ और सेना ने पाचार फल मंडी के निकट संयुक्त रूप से नाका लगाकर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।
गिरफ्तार युवक की पहचान पुलवामा जिले के द्रुबगाम पईन निवासी तौसीफ अहमद डार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, एक आईफोन, तीन राष्ट्रविरोधी पोस्टर तथा एक कलाई घड़ी बरामद की गई।
पुलिस ने आरोपितके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि बरामद सामान उसके पास कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसका किसी आतंकी संगठन या अन्य नेटवर्क से कोई संबंध तो नहीं है।
#JammuAndKashmir #Pulwama #SecurityForces #Newsgenix