भारत भूषण
641 views • 13 hours ago
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺
*********|| जय श्री राधे ||*********
🌺🙏 *महर्षि पाराशर पंचांग* 🙏🌺
🙏🌺🙏 *अथ पंचांगम्* 🙏🌺🙏
*********ll जय श्री राधे ll*********
🌺🌺🙏🙏🌺🌺🙏🙏🌺🌺
*दिनाँक:-24/07/2026,शुक्रवार*
दशमी, शुक्ल पक्ष,
आषाढ
""""""""""""""""""""""""""""""""""(समाप्ति काल)
तिथि---‐---- दशमी 09:12:07. तक
पक्ष----------------------- शुक्ल
नक्षत्र------- अनुराधा 28:35:33
योग---------- शुक्ल 20:10:19
करण------------------------ गर
करण-------- वणिज 09:12:07
वार---‐----- शुक्रवार 22:22:03
माह--------------------- आषाढ
चन्द्र राशि---------------- वृश्चिक
सूर्य राशि------------------- कर्क
रितु------------------------- वर्षा
आयन--------------- दक्षिणायन
संवत्सर----------------- पराभव
संवत्सर (उत्तर) ----------------रौद्र
विक्रम संवत------------- 2083
गुजराती संवत------------ 2082
शक संवत---------------- 1948
कलि संवत--------------- 5127
वृन्दावन
सूर्योदय------------- 05:39:23
सूर्यास्त-------------- 19:11:50
दिन काल----------- 13:32:27
रात्री काल----------- 10:28:03
चंद्रोदय-------------- 15:14:58
चंद्रास्त-------------- 25:34:51
लग्न---- कर्क 6°55', 96°55'
सूर्य नक्षत्र------------------ पुष्य
चन्द्र नक्षत्र------------- अनुराधा
नक्षत्र पाया---------------- रजत
*💮🚩💮 पद, चरण 💮🚩💮*
ना---- अनुराधा 08:24:10
नी---- अनुराधा 15:07:27
नू---- अनुराधा 21:51:17
ने---- अनुराधा 28:35:33
*💮🚩💮 ग्रह गोचर 💮🚩💮*
ग्रह =राशी , अंश ,नक्षत्र, पद
============================
सूर्य= कर्क 06°12 , पुष्य 2 हे
चन्द्र= वृश्चिक 05°30 , अनुराधा 1 ना
बुध = मिथुन 22°52 ' पुनर्वसु 1 के
शु क्र= कर्क 21°05, पूoफाo 3 टी
मंगल= वृषभ 23°17 मृगशिरा 1 वे
गुरु= कर्क 10°33 पुष्प , 3 हो
शनि=मीन 20°30 ' रेवती , 2 दो
राहू=(व) कुम्भ 07°13शतभिषा , 1 गो
केतु= (व) सिंह 07°13 मघा 3 मू
============================
*🚩💮🚩 शुभा$शुभ मुहूर्त 🚩💮🚩*
राहू काल 10:44 - 12:26 अशुभ
यम घंटा 15:49 - 17:30 अशुभ
गुली काल 07:21 - 09:02 अशुभ
अभिजित 11:59 - 12:53 शुभ
दूर मुहूर्त 08:22 - 09:16 अशुभ
दूर मुहूर्त 12:53 - 13:47 अशुभ
वर्ज्यम 06:10 - 07:57 अशुभ
प्रदोष 19:12 - 21:19. शुभ
🚩गंड मूल 28:36* - अहोरात्र अशुभ
💮चोघडिया, दिन
चर 05:39 07:21 शुभ
लाभ 07:21 - 09:02 शुभ
अमृत 09:02 - 10:44 शुभ
काल 10:44 12:26 अशुभ
शुभ 12:26 - 14:07 शुभ
रोग 14:07 - 15:49 अशुभ
उद्वेग 15:49 - 17:30 अशुभ
चर 17:30 19:12 शुभ
🚩चोघडिया, रात
रोग 19:12 - 20:30 अशुभ
काल 20:30 21:49 अशुभ
लाभ 21:49 - 23:07 शुभ
उद्वेग 23:07 - 24:26* अशुभ
शुभ 24:26* - 25:44* शुभ
अमृत 25:44* - 27:03* शुभ
चर 27:03* - 28:21* शुभ
रोग 28:21* - 29:40* अशुभ
💮होरा, दिन
शुक्र 05:39- 06:47
बुध 06:47 -07:55
चन्द्र 07:55 -09:02
शनि 09:02 -10:10
बृहस्पति 10:10 -11:18
मंगल 11:18 -12:26
सूर्य 12:26 -13:33
शुक्र 13:33-14:41
बुध 14:41- 15:49
चन्द्र 15:49 -16:56
शनि 16:56- 18:04
बृहस्पति 18:04 -19:12
🚩होरा, रात
मंगल 19:12 -20:04
सूर्य 20:04- 20:57
शुक्र 20:57 -21:49
बुध 21:49- 22:41
चन्द्र 22:41- 23:34
शनि 23:34- 24:26
बृहस्पति 24:26- 25:18
मंगल 25:18- 26:11
सूर्य 26:11-27:03
शुक्र 27:03-27:55
बुध 27:55-28:48
चन्द्र 28:48-29:40
*🚩उदयलग्न प्रवेशकाल 🚩*
कर्क > 05:20 से 07:36 तक
सिंह > 07:36 से 09:52 तक
कन्या > 09:52 से 12:08 तक
तुला > 12:08 से 14:20 तक
वृश्चिक > 14:20 से 16:44 तक
धनु > 16:44 से 18:48 तक
मकर > 18:48 से 20:30 तक
कुम्भ > 20:30 से 22:10 तक
मीन > 22:10 से 23:38 तक
मेष > 23:38 से 01:16 तक
वृषभ > 01:16 से 03:02 तक
मिथुन > 03:02 से 05:14 तक
=======================
*🚩विभिन्न शहरों का रेखांतर (समय)संस्कार*
(लगभग-वास्तविक समय के समीप)
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा +5 मिनट------------ मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट--------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54-----जैसलमेर -15 मिनट
*नोट*-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है।
प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
चर में चक्र चलाइये , उद्वेगे थलगार ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार करे,लाभ में करो व्यापार ॥
रोग में रोगी स्नान करे ,काल करो भण्डार ।
अमृत में काम सभी करो , सहाय करो कर्तार ॥
अर्थात- चर में वाहन,मशीन आदि कार्य करें ।
उद्वेग में भूमि सम्बंधित एवं स्थायी कार्य करें ।
शुभ में स्त्री श्रृंगार ,सगाई व चूड़ा पहनना आदि कार्य करें ।
लाभ में व्यापार करें ।
रोग में जब रोगी रोग मुक्त हो जाय तो स्नान करें ।
काल में धन संग्रह करने पर धन वृद्धि होती है ।
अमृत में सभी शुभ कार्य करें ।
*💮दिशा शूल ज्ञान------------- पश्चिम*
परिहार-: आवश्यकतानुसार यदि यात्रा करनी हो तो घी अथवा काजू खाके यात्रा कर सकते है l
इस मंत्र का उच्चारण करें-:
*शीघ्र गौतम गच्छत्वं ग्रामेषु नगरेषु च l*
*भोजनं वसनं यानं मार्गं मे परिकल्पय: ll*
*🚩 अग्नि वास ज्ञान -:*
*यात्रा विवाह व्रत गोचरेषु,*
*चोलोपनिताद्यखिलव्रतेषु ।*
*दुर्गाविधानेषु सुत प्रसूतौ,*
*नैवाग्नि चक्रं परिचिन्तनियं ।।* *महारुद्र व्रतेSमायां ग्रसतेन्द्वर्कास्त राहुणाम्*
*नित्यनैमित्यके कार्ये अग्निचक्रं न दर्शायेत् ।।*
10 + 6 + 1 = 17 ÷ 4 = 1 शेष
पाताल लोक पर अग्नि वास हवन के लिए अशुभ कारक है l
*🚩💮 ग्रह मुख आहुति ज्ञान 💮🚩*
सूर्य नक्षत्र से अगले 3 नक्षत्र गणना के आधार पर क्रमानुसार सूर्य , बुध , शुक्र , शनि , चन्द्र , मंगल , गुरु , राहु केतु आहुति जानें । शुभ ग्रह की आहुति हवनादि कृत्य शुभपद होता है
शनि ग्रह मुखहुति
*💮 शिव वास एवं फल -:*
10 + 10 + 5 = 25 ÷ 7 = 4 शेष
सभायां = सन्ताप कारक
*🚩भद्रा वास एवं फल -:*
*स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।*
*मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।*
*💮🚩 विशेष जानकारी 🚩💮*
*सर्वार्थ सिद्धि योग 28:36 तक
*माधवाचार्या पाटोत्सव
*💮🚩💮 शुभ विचार 💮🚩💮*
शैले शैले न माणिक्यं मौक्तिकं न गजे गजे ।
साधवो नहि सर्वत्र चन्दनं न वने वने ।।
।।चाoनीo।।
हर पर्वत पर माणिक्य नहीं होते, हर हाथी के सर पर मणी नहीं होता, सज्जन पुरुष भी हर जगह नहीं होते और हर वन मे चन्दन के वृक्ष भी नहीं होते हैं।
*🚩💮🚩 सुभाषितानि 🚩💮🚩*
गीता -: राजविद्याराजगुह्ययोग अo-9
अनन्याश्चिन्तयन्तो मां ये जनाः पर्युपासते।
तेषां नित्याभियुक्तानां योगक्षेमं वहाम्यहम्॥
जो अनन्यप्रेमी भक्तजन मुझ परमेश्वर को निरंतर चिंतन करते हुए निष्कामभाव से भजते हैं, उन नित्य-निरंतर मेरा चिंतन करने वाले पुरुषों का योगक्षेम (भगवत्स्वरूप की प्राप्ति का नाम 'योग' है और भगवत्प्राप्ति के निमित्त किए हुए साधन की रक्षा का नाम 'क्षेम' है) मैं स्वयं प्राप्त कर देता हूँ
॥22॥
*💮🚩 दैनिक राशिफल 🚩💮*
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
🐏मेष
आज का दिन आपके लिए नई खुशियां और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत लेकर आया है। मन प्रसन्न रहेगा और जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है। संतान की भावनाओं को समझना और उनका सम्मान करना आज आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा। यदि लंबे समय से घर, मकान या दुकान खरीदने की योजना बना रहे थे, तो उसके पूरे होने की संभावना मजबूत है। वहीं पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना बेहतर रहेगा।
🐂वृष
आज का दिन उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली से सभी प्रभावित होंगे और आप अपने सहयोगियों से भी बेहतर प्रदर्शन करवाने में सफल रहेंगे। विदेश से जुड़े व्यापार करने वालों को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से संतोष का अनुभव होगा। यदि प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। हालांकि किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें।
👫मिथुन
आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेंगे और सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य को अपने काम में शामिल कर सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें, क्योंकि छोटी-सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है। सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना भी मजबूत दिखाई दे रही है।
🦀कर्क
आज का दिन खुशियों और सुकून से भरा रहेगा। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी पार्टी या पारिवारिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के लिए प्रशंसा और सफलता मिलेगी। अपनी किसी पुरानी गलती से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई से जुड़ी परेशानियां दूर होती नजर आएंगी और मन एकाग्र रहेगा।
🐅सिंह
आज व्यस्तता जरूर रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत आपको सफलता के करीब ले जाएगी। व्यापार में धैर्य बनाए रखें, क्योंकि परिणाम आपके पक्ष में आने में थोड़ा समय लग सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसरों पर आपका ध्यान रहेगा। पिताजी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी।
🙎♀️कन्या
आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिवारजनों के साथ सुखपूर्वक समय बितेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्घिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएँगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी।
⚖️तुला
आप का दिन शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। सृजनात्मक कार्य आप कर सकते हैं। विचार की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएँगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगा। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी ।
🦂वृश्चिक
आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी और कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेष रूप से पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। दूसरों के मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचें। यदि पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता है, तो समय रहते उचित सलाह लें। धन से जुड़े अटके हुए मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ बिताया गया समय सुकून देगा।
🏹धनु
आज आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे, तो कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा। विद्यार्थियों का मन नई चीजें सीखने में लगेगा और किसी नए कोर्स की शुरुआत करने का विचार बन सकता है। संतान की सफलता आपको गर्व और खुशी का अनुभव कराएगी।
🐊मकर
आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कुछ रुकावटें जरूर आएंगी, लेकिन धैर्य और मेहनत से आप उन्हें पार कर लेंगे। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। लंबे समय से टाले गए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें, ताकि आपकी मेहनत और विचारों को उचित महत्व मिल सके।
🍯कुंभ
आज स्वास्थ्य के मामले में राहत महसूस होगी और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। पिताजी की सलाह आपके लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है, इसलिए उनकी बातों को गंभीरता से सुनें। यदि किसी समस्या को लेकर मन परेशान था, तो उसका समाधान मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना ही आपके हित में रहेगा।
🐟मीन
आज का दिन छोटे-छोटे अवसरों को बड़े लाभ में बदलने का रहेगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करने में सफल रहेंगे। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालेंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी, हालांकि कुछ नए विरोधी भी सामने आ सकते हैं। सरकारी कार्यों में भी सकारात्मक प्रगति होने की संभावना है।
🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
🌺🌺🌺🌺🙏🌺🌺🌺🌺 #💫राशि के अनुसार भविष्यवाणी #💰धन के लिए वास्तु टिप्स🔯 #✡️ज्योतिष समाधान 🌟 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय
7 likes
18 shares