अजय ओमप्रकाश आर्य
24.7.2026
*"जब कोई व्यक्ति कोई अच्छा काम करता है, तो उसके मन में उसे आनन्द उत्साह एवं निर्भयता की अनुभूति होती है।" "इसी प्रकार से जब वह कोई बुरा काम करता है, तो उसे मन में भय शंका और लज्जा की अनुभूति होती है। यह ईश्वर की ओर से सूचना दी जा रही है, कि यह काम अच्छा है, और यह काम बुरा है।"*
*"यदि आप ईश्वर की इस चेतावनी को मन से सुनकर सावधान हो जाएंगे, अच्छा काम करेंगे, और बुरे काम से बचेंगे। तो आपका भविष्य बहुत सुंदर बनेगा।"*
*"आप सब अच्छे-अच्छे काम करेंगे, और बुरे काम नहीं करेंगे। इससे आप सदा सुखी रहेंगे और आने वाले दुखों से बच जाएंगे।"*
---- *"स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, निदेशक - दर्शन योग महाविद्यालय, रोजड़, गुजरात."* #🙏कर्म क्या है❓ #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #❤️जीवन की सीख