कैमरे के पीछे रहने वाला इंसान, कभी-कभी कैमरे के सामने भी परिवार के साथ मुस्कुराना चाहता है। रमन रेती, मथुरा-वृंदावन की इस यात्रा में एक Sony Alfa कैमरा से कभी मैंने अपनी पत्नी की तस्वीरें कैद कीं, तो कभी उन्होंने मेरी। लेकिन जब एक ही फ्रेम में हम दोनों को होना था, तब किसी अनजान श्रद्धालु से मुस्कुराकर कहना पड़ता था—"भैया, एक फोटो खींच दीजिए..." और खींचा जाने के बाद कैमरा में तस्वीरें देखकर उनको धन्यवाद बहुत ही शालीनता से देना पड़ता था। शायद यही सफ़र की सबसे खूबसूरत बात है—कुछ यादें हम खुद बनाते हैं, और कुछ यादें दुनिया की छोटी-सी मदद से हमेशा के लिए हमारे दिल में बस जाती हैं। हर तस्वीर के पीछे एक कहानी होती है… और यह तस्वीर हमारी है। ❤️❤️📸 📍रमन रेती, मथुरा-वृंदावन 🦚 जय श्रीकृष्ण। जय श्री राधे-राधे। सभी पर राधा-कृष्ण की कृपा बनी रहे। 🙏 Dop Shiva Chaudhary #👨‍👩‍👧 फोटोग्राफी हैक्स 📸 #🏞 पर्यटन फोटोग्राफी #📸High Contrast Photography😎 #😍रोमांटिक गाने🎶
10 likes
1 comment 18 shares

More like this