तेलंगाना स्थापना दिवस
तेलंगाना राज्य 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश से अलग होकर भारत का 29वां स्वतंत्र राज्य बना. प्रधानमंत्री मोदी और उपराष्ट्रपति नायडू ने तेलंगाना स्थापना दिवस की बधाई दी है. वहीं, मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने राज्य के स्थापना दिवस पर अपने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तेलंगाना सरकार द्वारा 2 जून को तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। राज्य के गठन का प्रस्ताव तत्काल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में दोनों संसदों में वर्ष 2013 में लाया गया था। अंत में, 2 जून 2014 को तेलंगाना का अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ, जिसके बाद के. चंद्रशेखर राव पहले मुख्यमंत्री बने और ई एस एल नरसिम्हन राज्य के पहले राज्यपाल बने थे'। तेलंगाना मुख्य रूप से तेलुगु भाषा बोली जाने वाली जगह है। तेलुगू के अंगाना शब्द से बने तेलंगाना शब्द का मतलब 'ऐसी जगह जहां तेलुगू बोली जाती है' होता है. तेलंगाना राज्य की स्थापना आज से सात साल पहले हुई, लेकिन इसे बनाने का संघर्ष 1950 के दौरान ही शुरू हो गया था। - 1724 से 1948 के दौरान तेलंगाना के निजाम, 'तेलंगाना' शब्द का इस्तेमाल करते थे। इससे वे अपने क्षेत्र के मराठी बोलने वाले राज्यों और तेलंगाना के बीच का अंतर करते थे।
कृष्णा और गोदावरी नदी के बीच स्थित तेलंगाना में 230 BC - 220 AD तक सतवाहनाओं का राज था।
1083-1203 के आसपास तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों पर काकतियाओं का राज हुआ करता था। उस वक्त उनकी राजधानी वरंगल थी।
1309 AD में अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक कफूर ने इन क्षेत्रों पर हमला कर इन्हें अपने अधीन कर लिया था। सन् 1799 में निजाम-उल-मुल्क-असिफ जह ने तेलंगाना में आजादी स्थापित कर हैदराबाद को अपने साम्राज्य की राजधानी बनाई. इसी दौरान निजाम ने ब्रिटिशर्स के साथ एक समझौता किया और आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के तटवर्ती इलाकों को ब्रिटिशर्स को सौंप दिया। - 1947 में भारत की आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने हैदराबाद के अंतिम निजाम ओसमान अली खान को केंद्र से जुड़ने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 17 सितंबर 1948 में भारतीय सेना ने हैदराबाद को कब्जे में ले लिया और आखिरकार हैदराबाद भारत के केंद्र का हिस्सा बन गया. 1 नवंबर 1956 को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के क्षेत्रों की एक भाषा होने के कारण दोनों का विलय हो गया। -अप्रैल 2014 के आम चुनावों में तेलंगना राष्ट्र समिति ने 119 सीटों में से 63 सीट पर जीत दर्ज करते हुए सरकार बनाई। के. चंद्रशेखर राव तेलंगना के पहले मुख्यमंत्री चुने गए. तेलंगाना राज्य की आधिकारिक स्थापना 2 जून 2014 को हुई थी हर साल तेलंगना राज्य का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करनेवालों को तेलंगाना स्टेट अवार्ड से नवाजा जाता है। इस दिन तेलंगाना के कई होटलों में फूड फेस्टिवल मनाया जाता है। #शुभ कामनाएँ 🙏


