महाराष्ट्र व गुजरात दिवस
1 मई के दिन सिर्फ मजदूर दिवस ही नहीं मनाया जाता, बल्कि इस दिन भारत में महाराष्ट्र और गुजरात दिवस भी मनाया जाता है. 1 मई को ही महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्यों की स्थापना हुई थी। भारत की आजादी के समय यह दोनों राज्य बॉम्बे प्रदेश का हिस्सा थे. महाराष्ट्र में इस दिन को महाराष्ट्र दिवस, जबकि गुजरात में इसे गुजरात दिवस के नाम से भी जाना जाता है। गुजरात आंदोलन चलाया गया. वहीं, संयुक्त महाराष्ट्र समिति का गठन कर महराष्ट्र राज्य की मांग उठने लगी. इसके बाद 1 मई 1960 को भारत की तत्कालीन नेहरू सरकार ने बॉम्बे प्रदेश को दो राज्यों में बांट दिया- महाराष्ट्र और गुजरात।लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ. दोनों राज्यों में बॉम्बे को लेकर लड़ाई शुरू हो गई. मराठियों का कहना था कि बॉम्बे उन्हें मिलना चाहिए क्योंकि वहां पर ज्यादातर लोग मराठी बोलते हैं, जबकि गुजरातियों का कहना था कि प्रदेश की तरक्की में उनका योगदान ज्यादा है. आखिरकार बॉम्बे को महाराष्ट्र की राजधानी बनाया गया।महाराष्ट्र और गुजरात दोनों अपने-अपने स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाते हैं. महाराष्ट्र सरकार तो इस दिन ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में परेड का आयोजन करती है. राज्य के मुख्यमंत्री 'हुतात्मा चौक' पर जाकर उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने महाराष्ट्र राज्य की स्थापना के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था. ठीक इसी तरह गुजरात में भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
#शुभ कामनाएँ 🙏


