JBN NEWS
1K views • 22 days ago
उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए केंद्र सरकार ने आज सुबह की सबसे बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के जरिए दोनों शहरों के बीच का सफर सिमट कर मात्र 1 घंटे 40 मिनट का रह जाएगा।
लगभग 800 किलोमीटर लंबा यह हाई-स्पीड कॉरिडोर दिल्ली से शुरू होकर नोएडा (जेवर एयरपोर्ट), अलीगढ़, आगरा, कानपुर, लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए सीधे वाराणसी पहुंचेगी। 320 से 350 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ने वाली यह बुलेट ट्रेन उत्तर प्रदेश में व्यापार और पर्यटन की तस्वीर बदल देगी। फिलहाल इस मेगा प्रोजेक्ट के लिए तकनीकी सर्वे और डीपीआर (DPR) के काम को तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
#todaynews #breakingnews #trendingnews #news #hindinews #viralnews #trendingnews #breakingnews
21 likes
10 shares