🇦𝙣𝙟𝙖𝙡𝙞__ 𝙩𝙧𝙞𝙥𝙖𝙩𝙝𝙞✧༝
#🚍दर्दनाक स्कूल बस हादसे में 20 की मौत 😢 #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स युगांडा से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शैक्षणिक भ्रमण से लौट रहे मासूम बच्चों से भरी एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. पूर्वी युगांडा के कपचोरवा जिले में प्रसिद्ध सिपी फॉल्स घूमकर लौट रहे छात्रों की बस सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कम से कम 20 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई. कई अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एक खुशहाल शैक्षणिक यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई और कई परिवारों ने अपने बच्चों को हमेशा के लिए खो दिया.