ANI NEWS
485 views 7 days ago
बाबा की राह... LG की निगाह! बम-बम भोले के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा पूरे उल्लास के साथ आगे बढ़ रही है। इसी बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहलगाम स्थित नुनवान आधार शिविर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उपराज्यपाल ने प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और सेवा में जुटे सभी विभागों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रबंधन के कारण श्रद्धालु संतोष व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती दे रही है और श्रद्धालुओं से स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। #20 July के अपडेट्स
15 likes

More like this