#गोण्डा_की_खबरें KCIT पब्लिक स्कूल में बड़े ही धूमधाम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया मातृ दिवस
गोंडा के केसीआईटी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही धूमधाम और भावनात्मक माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 4 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, कविता, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद अभिभावकों और अतिथियों का दिल जीत लिया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल और प्रधानाचार्या अंकिता श्रीवास्तवा ने कहा कि मां केवल परिवार की नींव ही नहीं, बल्कि बच्चों के संस्कार और भविष्य की सबसे बड़ी प्रेरणा होती हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी माताओं का सम्मान करते हुए उन्हें गिफ्ट भेंट किए और मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में भावनाओं, खुशी और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला।
01:56

