Rajeev Tomar
1K views 12 hours ago
*पुरकाजी मुजफ्फरनगर।।* *टोल प्लाजा पर भाकियू तोमर का अल्टीमेटम: 7 दिनों में हाईवे के गड्ढे न भरे और मांगें पूरी न हुईं, तो करेंगे टोल फ्री* पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर भूराहेड़ी से रामपुर तिराहे के बीच बदहाल सड़क, बंद पड़ी लाइटों और टोलकर्मियों के तानाशाही रवैये को लेकर स्थानीय जनता और किसानों में भारी रोष है। भारतीय किसान यूनियन तोमर ने इन समस्याओं को लेकर एनएचएआई (NHAI) और टोल प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर उसे पूरी तरह 'टोल फ्री' करा दिया जाएगा। किसानों व क्षेत्रवासियों ने टोल प्रबंधन और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी 5 सूत्रीय मांगें रखी हैं: 1. जानलेवा गड्ढों को तत्काल भरा जाए भूराहेड़ी से रामपुर तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इन गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया व चौपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इन्हें युद्धस्तर पर जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। 2. मृतका के परिजनों को ₹10 लाख का मुआवजा सड़क के इन्हीं जानलेवा गड्ढों के कारण अभी तीन दिन पूर्व एक महिला बाइक से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के लिए पूरी तरह टोल प्रबंधन जिम्मेदार है। पीड़ित परिवार को एनएच टोल की तरफ से ₹10 लाख का मुआवजा तुरंत दिया जाए 3.फलौदा कट की लाइटें चालू हों फलौदा कट पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले करीब 3 महीने से बंद पड़ी हैं। रात के वक्त अंधेरा होने के कारण यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन लाइटों को तत्काल प्रभाव से चालू कराया जाए 4 फलौदा कट पर डिवाइडर के बीच लगभग 100 मीटर के दायरे में बड़ी-बड़ी झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। इनकी वजह से मोड़ पर दूसरी तरफ से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन आमने-सामने की भिड़ंत हो रही है। इन झाड़ियों को तुरंत साफ कराया जाए।5. अभद्र व्यवहार करने वाले टोलकर्मी हों बर्खास्त भूराहेड़ी टोल प्लाजा पर तैनात कुछ कर्मियों द्वारा आए दिन क्षेत्र के किसानों, उनके ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्थानीय नागरिकों के साथ बदतमीजी व गाली-गलौज की जाती है। स्थानीय जनता का उत्पीड़न करने वाले ऐसे टोलकर्मियों को तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जाए "हाईवे पर टोल वसूली तो पूरी की जा रही है, लेकिन सुविधाओं और सुरक्षा के नाम पर शून्य है। गड्ढों की वजह से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। यदि 7 दिन के अंदर हमारी इन पांचों मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो किसान संगठन टोल पर ही पक्का मोर्चा डालेगा और टोल को पूरी तरह फ्री करा देगा।" इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष पुरकाजी दिलशाद राणा हरेवन्दर सिह अरुण कशयप शमशाद अमन नूर हसन अमीर हसन आदि मौजूद रहै ।। #भारतीय किसान यूनियन तोमर #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #ताजा खबरें #ताजा खबरें
12 likes
12 shares

More like this