❍͜ғͥғɪᴄͣɪͫ͢͢͢ʟ🇲ιѕѕ 𝐀@𝐬𝐡𝐚𝄟⃝❤️🚩
#📢 2000 नोटच्या बाबत RBIची मोठी घोषणा😃
₹2000 के नोट अब भी हैं वैध, RBI ने बताया कैसे बदलें नई दिल्ली, 9 जुलाई। अगर आपके पास अभी भी ₹2000 का नोट है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 के नोट आज भी लीगल टेंडर (वैध मुद्रा) हैं। हालांकि, अब इन्हें सामान्य बैंक शाखाओं में बदलने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। RBI के अनुसार जानिए पूरी प्रक्रिया: ₹2000 का नोट अब भी वैध है और इसका उपयोग कानूनी रूप से किया जा सकता है। सामान्य बैंक शाखाओं में एक्सचेंज की सुविधा बंद है। नोट बदलने या जमा कराने के लिए RBI के 19 इश्यू ऑफिस में जाना होगा। नोट जमा कराकर उसकी राशि अपने बैंक खाते में सीधे क्रेडिट करवाई जा सकती है। यदि आपके शहर में RBI का इश्यू ऑफिस नहीं है, तो भारतीय डाक (India Post) के माध्यम से ₹2000 के नोट RBI इश्यू ऑफिस भेजे जा सकते हैं। नोटों की जांच के बाद राशि आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। RBI के अनुसार, ₹2000 के अधिकांश नोट पहले ही बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं।
#बँक #📄सरकारी योजना #सरकारी योजना📣🎯 #1️⃣महाराष्ट्र अपडेट्स