श्रीRam
607 views 6 days ago
. 🛕श्री जानकीवल्लभो विजयते🛕 💞सो धन धन्य प्रथम गति जाकी⚡ 🎉धन्य पुन्य रत मति सोइ पाकी⚡ 💞धन्य घरी सोइ जब सतसंगा⚡ 🎉धन्य जन्म द्विज भगति अभंगा⚡ ⚜️🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊🎊⚜️ वह धन धन्य है जिसकी पहली गति होती है, वह बुद्धि धन्य और परिपक्व है जो पुण्य कार्यों में लगी रहती है। वह घड़ी (समय) धन्य है जो सत्संग में बीतती है और वह जन्म धन्य है जो ब्राह्मण (या श्रेष्ठ जन) और भगवान की अखंड भक्ति में लीन रहता है, शास्त्रों में धन की तीन गतियाँ बताई गई हैं - दान, भोग और नाश, जो धन न तो दान किया जाता है और न ही भोगा जाता है, उसका नाश निश्चित है, तुलसीदास जी कहते हैं कि वह धन सच में भाग्यशाली और पवित्र है जिसका उपयोग परोपकार और दान के लिए होता है, हमारा जीवन समय की घड़ियों से बंधा है, संसार के प्रपंचों में तो समय बीतता ही रहता है, लेकिन जीवन की वह घड़ी सबसे श्रेष्ठ और धन्य है जो संतों की संगति (सत्संग) और ईश्वर चर्चा में व्यतीत होती है। जय सियाराम 🙏 🌹🎋🌞🌿🥀🙏🙏🙏🥀🌿🌞🎋🌹 🙏सभी भक्तों का दिन शुभ और मंगलमय हो💐 🔱हर हर महादेव 🌹🚩🚩🚩 🌞जय श्री राम🏹🌹🚩🚩🚩 📍जयजय हनुमानजी महाराज🙏🚩🚩🚩 🌹🙏#श्रीराम_मोहता का #राम_राम_सा 🙏🌹 @everyone #श्रीराम_मोहता🌹🙏
13 likes
13 shares

More like this