ShareChat
click to see wallet page
search
🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸 ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🚩 *"सनातन परिवार"* 🚩 *की प्रस्तुति* 🔴 *आज का प्रात: संदेश* 🔴 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻 *परब्रह्म परमेश्वर ने विचित्र संसार की रचना की , जिसे हमारे सनातन के ग्रन्थों ने दुखालय अर्थात दुख का घर कहा है ! इस संसार में जन्म लेने के बाद प्रत्येक व्यक्ति सुखी होना चाहता है , परंतु वह सुखी कैसे हो सकता है इस पर कभी विचार नहीं करता ! यदि इस महत्वपूर्ण विषय पर विचार किया जाय तो यही परिणाम निकलता है कि सुखी होने के लिए व्यक्ति में सुमति का होना परम आवश्यक है ! सुमति का अर्थ होता है सद्बुद्धि - विवेक आदि ! यदि व्यक्ति में सुमति हो हो तो वह सुंदर सोंचता है और सुंदर करता भी है ! सुमति ही सुकर्म की जननी है ! यदि व्यक्ति में सुमति हो तो वह सुकर्म और शुभकर्म करता है ! इसी सुकर्म से ही उसे सुख प्राप्त होता है ! इस प्रकार यह सिद्ध हो जाता है कि सुख की कामना करने वालों को अपनी सुमति को जागृत करना पड़ेगा ! जहां सुख का कारण सुमति है वही दुख का कारण कुमति को कहा गया है , क्योंकि कुमति ही कुकर्म की जननी है ! जिसमें कुमति होती है वह प्रतिपल बुरा सोचता है और बुरा ही करता भी है ! कुमति से प्रेरित होकर के व्यक्ति अनेकों प्रकार के कुकर्म , दुष्कर्म , पाप कर्म आदि करता है , जिसका परिणाम उसे दुख के रूप में प्राप्त हो जाता है ! यदि व्यक्ति में सुमति हो तो वह सुंदर सोचता है सुंदर ही करता है जिसके परिणाम स्वरूप वह सुंदर सुख पाता है ! व्यक्ति को सुखी बनाने में सुमति का बहुत बड़ा स्थान है तो वही दुखी बनाने के लिए कुमति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है !* **आज जिधर भी दृष्टि उठा कर देखो कोई भी सुखी दिखाई नहीं पड़ता , इसका कारण यही है कि लोगों ने सुमति का त्याग कर दिया है ! कुमति से प्रेरित होकर के मनुष्य दुखी होता है क्योंकि संसार में जितने दुख हैं वे सभी कुमति , कुबुद्धि , दुर्बुद्धि के कारण ही हैं ! मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" स्पष्ट करना चाहता हूं कि लड़ाई - झगड़ा आलस्य - दरिद्रता , व्यसन - कुविचार , भ्रष्टाचार - छल प्रपंच , अन्याय - अत्याचार आदि बुरे कर्मों की जननी कुमति ही है ! कुमति से प्रेरित होकर के ही मनुष्य ऐसे बुरे कर्मों को करता है और जिसके कारण वह जीवन में कष्ट - क्लेश , कलह - अशांति , अभाव - चिंता आदि प्राप्त करता रहता है ! बाबा जी मानस में स्पष्ट कर देते हैं :- "जहां सुमति तहँ संपत्ति नाना ! जहां कुमति तहँ विपत्ति निदाना !!" कहने का तात्पर्य यह है कि अनेकों प्रकार के सुख - साधन होने के बाद भी यदि सुमति नहीं है तो मनुष्य सुखी नहीं हो सकता ! सुखी होने का आधार सुमति ही है ! अतः प्रत्येक मनुष्य को अपने मति को निर्मल करते हुए सुमति के मार्ग का अनुयायी बनना चाहिए जिससे कि वह इस दुखालय (संसार) में सुख प्राप्त कर सके , क्योंकि यदि व्यक्ति के मस्तिष्क में सुमति है तो वह सत्कर्म और पुरुषार्थ करने को प्रेरित होगा और यदि कुमति है तो उससे प्रेरित होकर वह पाप - पतन और पराभव की ओर अग्रसर हो करके दुख को प्राप्त होता रहेगा !* *इस दुख भरे संसार में सुख प्राप्त करने का सबसे सरल उपाय है कि अपनी मति को निर्मल बनाए रखते हुए सुकर्म करते रहें !* 🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺 🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥 सभी भगवत्प्रेमियों को आज दिवस की *"मंगलमय कामना"*----🙏🏻🙏🏻🌹 ♻🏵♻🏵♻🏵♻🏵♻🏵♻ *सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----* *‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---* आचार्य अर्जुन तिवारी प्रवक्ता श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा संरक्षक संकटमोचन हनुमानमंदिर बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी (उत्तर-प्रदेश) 9935328830 🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀 #❤️जीवन की सीख #🕉️सनातन धर्म🚩 #☝आज का ज्ञान
❤️जीवन की सीख - Puge  'fb @ Mera Desh Badal Raha Hall स्मरण करो तो मन सवर जाए, सेवा करो तो तन संवर जाए भक्ति करो तो जीवन सफल हो जाये कितनी दिलकश है।अपने ठाकुरजी की बातें अमल करो तो जिंदगी संवर जाए। Puge  'fb @ Mera Desh Badal Raha Hall स्मरण करो तो मन सवर जाए, सेवा करो तो तन संवर जाए भक्ति करो तो जीवन सफल हो जाये कितनी दिलकश है।अपने ठाकुरजी की बातें अमल करो तो जिंदगी संवर जाए। - ShareChat