Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों चोटिल खिलाड़ियों के कारण परेशान है. इंग्लैंड दौरे के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भी कई खिलाड़ी चोटिल हो गए. ऐसे में अब टीम इंडिया के फिजियो अचनाक चर्चा में आ गए हैं. कमलेश जैन टीम इंडिया में अभी फिजियो हैं. वह साल 2022 में नितिन पटेल की जगह नियुक्त हुए थे. ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई अगले सप्ताह चोटों से जुड़ी समस्याओं की समीक्षा करेगा, जिसमें टीम के फिजियो पर गाज गिरने की संभावना जताई जा रही है.
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन के परफॉर्मेंस पर अपना फीडबैक देगा. चोट की इन लगातार समस्याओं को लेकर हेड फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश सहित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर कई सवाल उठाए गए हैं. कई सीनियर खिलाड़ी बीसीसीआई सेटअप के बाहर के एक्सपर्ट्स से फिटनेस के लिए सलाह ले रहे हैं और कुछ खिलाड़ियों को पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई की जगह एड्रियन ले रूक्स का आना भी रास नहीं आया है. रिपोर्ट के मुताबिक हेड फिजियो कमलेश जैन की भूमिका जांच के दायरे में है.
#TeamIndia #bcci #Physiotherapist #cricket #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆 #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳 #Newsgenix