Rajnee Gupta
दिन के अंत में आपकी कमाई केवल आपकी जेब का हिसाब बताती है।
आपके कर्म आपके जीवन का।
आज रात सोने से पहले स्वयं से पूछिए—
"आज मैंने किसका मन हल्का किया?"
"किसके चेहरे पर मुस्कान लाई?"
*"मेरे कारण आज किसे अपनापन महसूस हुआ?"**
एक मीठा शब्द...
थोड़ी सहनशीलता...
किसी की बात ध्यान से सुन लेना...
या किसी की छोटी-सी मदद कर देना...
यही छोटे-छोटे कर्म जीवन की सबसे बड़ी कमाई बन जाते हैं।
पद और परिचय समय के साथ मिट जाते हैं,
लेकिन प्रेम से किए गए कर्म आत्मा के साथ चलते हैं। #📃लाइफ कोट्स ✒️