Veer 🫶
589 views • 1 days ago
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे (NH-9) पर रविवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला के पास हुए इस हादसे में बिजनौर निवासी तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात कई घंटों तक प्रभावित रहा.
पुलिस के मुताबिक दिल्ली से बिजनौर जा रही एक स्कॉर्पियो कार के सामने अचानक एक गाय आ गई. चालक ने गाय को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पलटते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया. वहां सामने से आ रही एक अर्टिगा कार से उसकी टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे से आ रहे कुछ अन्य वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ गए.
हादसे की सूचना मिलते ही गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर तत्काल गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.
#Hapur #NH9 #RoadAccident #DelhiLucknowHighway #ATCard #AajTakSocial #🔴 क्राइम अपडेट #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📹 वायरल वीडियो #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #📢 ताज़ा खबर 🗞️
11 likes
16 shares