Amit Sah
619 views • 8 days ago
आज पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कसबा प्रखंड अंतर्गत गुरही पंचायत के जियनगंज गांव पहुंचकर आंध्र प्रदेश की एक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान गंभीर बीमारी की चपेट में आने से जान गंवाने वाले मजदूरों के शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा प्रत्येक पीड़ित परिवार को अपनी ओर से तत्काल ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं पूर्णिया के श्रम अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। जानकारी के अनुसार एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है। सभी परिवारों को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इसी दौरान बीबी सजरून के शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करते हुए ₹10,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा अल्लाह तआला से मरहूम के लिए जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम की दुआ की। इसके अतिरिक्त लंबे समय से अस्वस्थ रंजीत कुमार के उपचार के लिए भी ₹10,000 की सहायता प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। दुःख की इस घड़ी में हम हर पीड़ित और जरूरतमंद परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। 🙏
#Purnea #Kasba #Jianganj #PappuYadav #JusticeForWorkers #जनसेवा #पूर्णिया #बिहार #श्रमिक #मानवता #Justice
#Rajesh Ranjan Pappu Yadav #🗞️पॉलिटिकल अपडेट #📰 बिहार अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट
3 likes
12 shares