सुशील मेहता
दूसरा सोमवार
सोमवार का विशेष महत्व होता है। आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन का माह भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस माह में भगवान शंकर की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शंकर का वास पृथ्वी लोक में ही होता है। सावन में भगवान शंकर की पूजा- अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। दूसरे सोमवार को महाकालेश्वर शिव की विशेष पूजा करने का विधान है। मान्यता के अनुसार इस दिन श्रद्धालु को ‘ऊं महाशिवाय वरदाय हीं ऐं काम्य सिद्धि रुद्राय नम: मंत्र का रुद्राक्ष की माला से कम से कम 11 मामला जाप करना चाहिए।
माना जाता है कि महाकालेश्वर की पूजा से सुखी गृहस्थ जीवन मिलता है। वहीं महाकालेश्वर अपने आशीर्वाद से पारिवारिक कलह, पितृ दोष सहित तांत्रिक दोष से मुक्ति प्रदान करते हैं। इस महीने में पूरे मन से भगवान शिव की पूजा करने से लोगों को सुख, सफलता और समृद्धि मिलती है। पहली पूजा सुबह जल्दी करनी चाहिए, जबकि दूसरी पूजा सूर्यास्त के बाद करनी चाहिए। श्रावण महीने में सभी मंगलवार देवी पार्वती को समर्पित होते हैं - इस दिन भक्त माता मंगला गौरी को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते हैं। सावन के महीने में मांस और मदिरा पान के सेवन से बचना चाहिए. अगर आप व्रत कर रहे हैं तो इन चीजों का भूलकर भी सेवन ना करें. ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो सकते हैं. सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए. इस दौरान मूली, बैंगन, लहसुन, कढ़ी, काली मिर्च और प्याज के सेवन से बचना चाहिए। #शुभ कामनाएँ 🙏