Praveen Kumar Yadav
भारत रत्न से सम्मानित भारत के 11 वे राष्ट्रपति व मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की 11वीं पुण्यतिथि पर मै आपको कोटिश: नमन तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।आप एक भारतीय वैज्ञानिक और राजनेता थे.आप का पूरा नाम अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम जी था.आप का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था.आप के पिता का नाम जैनुलाबद्दीन जी एवं माता का नाम श्रीमती आशियम्मा जी था।एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए कम उम्र में अखबार बेचे थे। वह सुबह 4 बजे उठकर रामेश्वरम स्टेशन से अखबार लाते थे और फिर उन्हें वितरित करते थे।इस काम से होने वाली कमाई का उपयोग वह अपनी पढ़ाई के खर्चों को पूरा करने और परिवार को सहारा देने के लिए करते थे।बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी के विकास में आप के द्वारा दिये गये योगदान के लिए आप को 'भारत के मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है।1992 से 1999 तक आप प्रधानमंत्री के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार और डीआरडीओ के सचिव थे।पोखरण परीक्षणों के दौरान कलाम जी मुख्य परियोजना समन्वयक थे।एक बार जब अब्दुल कलाम जी पांचवीं कक्षा में थे तो कक्षा में एक नया अध्यापक आया।अब्दुल कलाम जी अपने घनिष्ठ मित्र रामानंद शास्त्री जी के साथ आगे की लाइन में बैठे हुए थे नया अध्यापक एक मुसलमान लड़के का हिंदू पुजारी के लड़के के साथ बैठना सहन नहीं कर सका उसने अब्दुल कलाम जी को पिछले बैंच पर बैठने को कहा तब अब्दुल कलाम जी और रामानंद शास्त्री जी दोनों उदास हो गए बाद में शास्त्री जी के पिता ने अध्यापक को डाँटा और उसने अपनी गलती महसूस की।"विंग्स ऑफ़ फ़ायर" (Wings of Fire) भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की आत्मकथा है।यह पुस्तक डॉ. कलाम के बचपन से लेकर लगभग 1999 तक के जीवन के सफर और उनके अनुभवों का वर्णन करती है।यह प्रेरणादायक पुस्तक उनके संघर्षों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान को दर्शाती है।शत् शत् नमन।भारत माता की जय।जय हिन्द जय भारत🇮🇳🇮🇳🇮🇳🙏
##viral #🥰मोटिवेशन वीडियो #history #morning #apj abdul kalam