🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞
‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼
🚩 *"सनातन परिवार"* 🚩
*की प्रस्तुति*
🔴 *आज का प्रात: संदेश* 🔴
🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘
*इस ब्रह्ममय सृ्ष्टि में वह परमपिता परमात्मा कण-कण में समाया है | भारतीय वांग्मय में ईश्वर की पूजा दो प्रकार से की जाती रही है | साकार एवं निराकार , निर्विशेष एवं सविशेष || जो कुछ इस संसार में इन भौतिक आँखों से दिखाई देता है, यह सब ईश्वर का साकार रूप है। किसी न किसी रूप में हमें ईश्वर के दर्शन होते ही रहते हैं | यह जो कुछ दिखाई पड़ रहा है, ईश्वर का ही साकार दर्शन समझना चाहिए | हमें चाहिए कि इसी साकार ईश्वर की पूजा में , जनता जनार्दन की सेवा में, इस भौतिक शरीर को अर्पण कर दें | यही साकार ईश्वर की सच्ची पूजा है | यह भौतिक शरीर इसी साकार ईश्वर प्रदत्त उसी की पूंजी है | हमारा कर्त्तव्य है कि ईश्वर की पूंजी ईश्वर को सौंप दें, अन्यथा हम ईश्वर के चोर होंगे | हमें चाहिए कि इस पंच भौतिक शरीर को जनता जनार्दन की सेवा में मिटा दें, तभी हम सच्चे ईश्वर भक्त बन सकेंगे | इस समस्त संसार में एक ही चैतन्य शक्ति व्याप्त रूप से समाई हुई है, जिसके द्वारा यह सारा संसार चेतन दिखाई देता है, प्रकृति का अणु-अणु उससे प्रेरित होकर कम्पायमान हो रहा है | हमारे अंदर भी वही आत्मा काम कर रही है जो समस्त संसार में है | इस आत्मा को जान लेना ही आत्म दर्शन है | आत्म दर्शन ही निराकार ईश्वर की सच्ची पूजा है | निराकार और साकार की सच्ची पूजा करने के लिए इनके भेद को समझना बहुत ही आवश्यक है | कोई भी यदि यह चाहे कि वह बिना साकार की पूजा किये निराकार को जान जाय तो यह असम्भव है | साकार की पूजा करते - करते ही उस ईश्वर की विशालता , सर्वव्यापकता का ज्ञान मनुष्य को होता है , तब वह निराकार की ओर उन्मुख होता है |*
*आज के समय में अनेकों जिज्ञासु यह जानने कि लिए प्रयासरत रहते हैं कि मैं निराकार को मानूं या साकार को | आज के युग में अनेकों संस्थायें ऐसी भी देखने को मिल रही हैं जो साकर स्वरूप का विरोध करके निर्गुण निराकार की आराधना करने का दिखावा कर रही हैं | ऐसे सभी लोगों से मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" यह स्पष्ट रूप से बता देना चाहता हूँ कि बिना साकार की पूजा किये निराकार का सान्निध्य तोई भी नहीं र्राप्त कर सकता | जैसे आप मान लीजिए कि आपको यदि छत पर जाना है तो आपको सीढी पर से ही जाना पड़ेगा | सीधे छत की ओर छलांग लगाने से आप छत पर तो नहीं परंतु किसी चिकित्सालय में जरूर पहुँच सकते हैं | यहाँ आप निराकार को छत एवं साकार को सीढी मान सकते हैं | अर्थात बिना साकार की पूजा किये, बिना उसका अवलम्ब लिए न तो आपको निराकार के विषय में ज्ञान ही हो पायेगा और न ही आप उस तक पहुँच ही सकते हैं | और जिसने सीधे छलांग लगाने का प्रयास किया वह न तो साकार को ही प्राप्त कर पाता है और न ही निराकार को | साकार की पूजा करते - करते मनुष्य जब समस्त संसार को ईश्वरमय देखने लगता है वही निराकार को जान पाता है | अपने विचारों और कार्यों को विशुद्ध, सेवामय, ईश्वरमय बना लेने वाला मनुष्य अपने आप को ईश्वर में स्थित समझता है और अपने अंदर ईश्वर की झाँकी करता है | ईश्वर भक्ति केवल ध्यान या जप मात्र से ही नहीं हो सकती, उसके लिए आचरण (चरित्र) का समन्वय भी होना चाहिए |जिसका जीवन ईश्वरमय है | वही सच्चा ईश्वर भक्त है और उसे ही अपनी अन्तरात्मा में ‘अहं ब्रह्मास्मि’ के महातत्व का दर्शन होता है |*
*सेवा सदाचार, प्रेम, श्रद्धा और संयम की पाँच विभूतियाँ जिसके अन्तःकरण में मौजूद हैं वह ईश्वर प्राप्ति से किसी भी प्रकार वंचित नहीं रह सकता |*
🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺
🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳
सभी भगवत्प्रेमियों को आज दिवस की *"मंगलमय कामना"*----🙏🏻🙏🏻🌹
♻🏵♻🏵♻🏵♻🏵♻🏵
*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*
आचार्य अर्जुन तिवारी
प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी
(उत्तर-प्रदेश)
9935328830
🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟
#☝आज का ज्ञान #🌞सुप्रभात सन्देश


