एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
729 views • 7 hours ago
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🔯वास्तु दोष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-07.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी रपरामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
अगर आप पर कोई कर्ज है तो कुछ सरल और सहज उपाय कर्ज मुक्ति में सहायक हो सकते हैं
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................07.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष........................................... कृष्ण
तिथि......नवमी. अपरा. 4.37 तक / दशमी
वार.........................................शुक्रवार नक्षत्र.....कृतिका. सायं. 6.43 तक / रोहिणी
चंद्र राशि............... वृषभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग...........वृद्धि. अपरा. 12.10 तक / ध्रुव
करण.....................गर. अपरा. 4.37 तक
करण...वणिज. रात्रि. 3.21 तक/विष्टि(भद्रा)
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.02.25 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.11.42 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.09.16
रात्रिमान-घं.मि.से. ..................10.51.11
चंद्रास्त..................... 02.13.27 PM पर
चंद्रोदय.....................12.51.40 AM पर
राहुकाल.....प्रातः 10.58 से 12.37(अशुभ)
यमघंट.........अपरा. 3.54 से 5.33(त्याज्य)
गुलिक.....प्रातः 7.41 से 9.20(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.11 से 1.03(शुभ)
पंचक........................................ नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास)...................आज है
दिशाशूल............................ पश्चिम दिशा
दोष परिहार....... जौ का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष.................................. .नहीं है
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष................................... नहीं है
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष................विश्व हथकरघा दिवस
दिन विशेष...........विश्व जेवेलियन थ्रो दिवस
खगोलीय.................................... नहीं है
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)..........रात्रि 3.21* से रात्रि पर्यंत
पंचक........................................ .नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग................................नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक.............................. 8.08.2026
तिथि.............श्रावण कृष्णा दशमी शनिवार
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष................................... नहीं है
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष....भारत छोड़ो आंदोलन (वर्षगांठ)
खगोलीय.................................... नहीं है
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा).................... अपरा. 2.00 तक
पंचक......................................... नहीं है
सर्वा.सि.योग................................ नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग.............................. नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️_________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
चंचल.............. प्रातः 6.02 से 7.41 तक
लाभ.................प्रातः 7.41 से 9.20 तक
अमृत..............प्रातः 9.20 से 10.58 तक
शुभ..............अपरा. 12.37 से 2.16 तक
चंचल...............सायं. 5.33 से 7.12 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
____________________________
लाभ............... रात्रि. 9.55 से 11.16 तक
शुभ... रात्रि. 12.37 AM से 1.59 AM तक
अमृत....रात्रि. 1.59 AM से 3.20 AM तक
चंचल....रात्रि. 3.20 AM से 4.41 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
07.30 AM तक......कृतिका .....2........ इ
01.07 PM तक......कृतिका......3.... ....उ
06.43 PM तक......कृतिका......4....... .ए
12.06 AM तक.......रोहिणी......1.......ओ
05.49 AM तक.......रोहिणी......2........वा
उपरांत रात्रि तक.......रोहिणी......3........वी
_______राशि वृषभ - पाया स्वर्ण________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
अगर आप पर कोई कर्ज है तो कुछ सरल और सहज उपाय कर्ज मुक्ति में सहायक हो सकते हैं
हर किसी का सपना होता है कि उसकी जिंदगी में धन-दौलत की कमी ना हो। इसके लिए वह खूब मेहनत करता हैं ताकि पैसे कमा सके। पैसे कमाना तो कठिन काम है लेकिन पैसे संभाल कर रखना और भी कठिन काम है। कई बार जरूरी चीजों के लिए हमें कर्ज लेने पड़ जाते हैं लेकिन ये कर्ज खत्म होने का नाम नहीं लेता है।
कर्ज या ऋण का होना जिंदगी को मुश्किल में डाल देता है। कर्ज मुक्त जीवन ही सबसे खुशहाल जीवन होता है। कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले है जिनके प्रयोग से आप अपने कर्ज से छुटकारा पा सकते है और एक सुखमय जीवन व्यतीत कर सकते है, आइए जानते है।
कर्जा उतारने के लिए करें ये उपाय...
कर्जा उतारने के लिए सरसों का तेल मिट्टी के दीये में भरकर, फिर मिट्टी के दीये का ढक्कन लगाकर किसी नदी या तालाब के किनारे शनिवार के दिन सूर्यास्त के समय जमीन में गाड़ देना ठीक रहता है।
गाय को चारा खिलाए...
कर्ज से पीडित व्यक्ति बुधवार को स्नान पूजा के बाद व्यक्ति सबसे पहले गाय को हरा चारा खिलाए उसके बाद ही खुद कुछ काम करें तो उसे शीघ्र ही कर्जे से छुटकारा मिल जाता है।
बुधवार को कर्ज लें...
कर्ज से पीडित व्यक्ति पूर्णिमा व मंगलवार के दिन उधार दें और बुधवार को कर्ज लें।
भोजन में गुड का उपयोग करें...
कर्ज से पीडित व्यक्ति लाल वस्त्र पहनें या लाल रूमाल साथ रखें। भोजन में गुड़ का उपयोग करें।
श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाएं...
कर्ज से पीडित व्यक्तिघर अथवा कार्यालय मे गाय के आगे खड़े होकर बंशी बजाते हुए भगवान श्री कृष्ण का चित्र लगाने से कर्जा नहीं चढता और दिए गए धन की डूबने की संभावना भी कम रहती है।
मां लक्ष्मीजी की ऐसे करें पूजा...
कर्ज से पीडित व्यक्ति यदि व्यक्ति अपने घर के मंदिर में मां लक्ष्मी की पूजा के साथ 21 हकीक पत्थरों की भी पूजा करें फिर उन्हें अपने घर में कहीं पर भी जमीन में गाड़ दे और ईश्वर से कर्जे से मुक्ति दिलाने के लिए प्रार्थना करें तो उसे शीघ्र ही कर्जे से छुटकारा मिल जाएगा।
हनुमानजी की ऐसे करें पूजा...
कर्ज से पीडित व्यक्तियों हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। हनुमान चालीसा या बजरंगबाण का पाठ करें।
कर्ज से पीडित व्यक्ति इस मंत्र का नियमित जाप करे...
‘ओम ऋण-मुक्तेश्वर महादेवाय नम:’
‘ओम मंगलमूर्तये नम:।’
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। यह वक़्त इस बात को समझने का है कि ग़ुस्सा छोटा-पागलपन है और यह आपको बारी नुक़सान की तरफ़ धकेल सकता है। आज आपको महसूस होगा कि आपका साथी आपसे कितना प्यार करता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। शादीशुदा ज़िन्दगी के नज़रिए से यह दिन शानदार रहेगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज ध्यान से सुकून मिलेगा। अपने पैसे को संचय करने के लिए आज अपने घर के लोगों से आपको बात करने की जरुरत है। उनकी सलाह आपकी आर्थिक स्थिति को सुधारने में मददगार होगी। किसी ऐसे के साथ परस्पर संवाद की कमी जिसका आपको बहुत ख़याल है, आपको तनाव दे सकती है। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। नई परियोजनाओं और कामों को अमली जामा पहनाने के लिए बेहतरीन दिन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी का आत्मकेन्द्रित व्यवहार आपको नागवार गुज़रेगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज परिवार के कुछ सदस्य अपने ईर्ष्यालु स्वभाव से आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। लेकिन अपना आपा खोने की ज़रूरत नहीं है, नहीं तो हालात बेक़ाबू हो सकते हैं। याद रखें, जिसे सुधारा नहीं जा सकता, उसे स्वीकार करने में ही भलाई है। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। जो लोग आपके क़रीब हैं, वे आपका ग़लत फ़ायदा उठा सकते हैं। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज़ या ख़बर दे सकता है। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। आज का दिन फ़ायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीज़ें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। कुछ लोग सोचते हैं कि वैवाहिक जीवन ज़्यादातर झगड़ों के इर्द-गिर्द ही घूमता है, लेकिन आज आपके सब कुछ शान्त रहने वाला है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। बहादुरी भरे क़दम और फ़ैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपको कई दिक़्क़तों और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से आप झुंझलाहट और बेचैनी महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। आप जहाँ हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जाएगा। साथ ही आज आप रोमानी सफ़र पर भी जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज आपको अचानक किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसकी वजह से घरवालों के साथ समय बिताने का आपका प्लान खराब हो सकता है। आपका जीवनसाथी किसी ख़ूबसूरत सरप्राइज़ से आपका दिन बना सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज के दिन आराम करना ज़रूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुज़रे हैं। नयी गतिविधियाँ और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। ज़रूरत के वक़्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। घर में पड़ी कोई पुरानी वस्तु आज आपको मिल सकती है जिससे आपको अपने बचपन के दिनों की याद सता सकती है और आप उदासी के साथ अपने दिन का काफी समय अकेले बिता सकते हैं। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक़ कर सकता है। लेकिन दिन के अन्त तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज आपके डर का इलाज का वक़्त आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ़ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि ज़िंदगी को भी कम करता है। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। संबंधियों से आपको सहायता प्राप्त होगी। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड ख़राब हो सकता है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना संभव है।
धनु-(ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज कॉफ़ी पीना छोड़ दें, ख़ास तौर पर दिल के मरीज़। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। अगर आपको किसी ऐसी जगह से बुलावा आया है जहाँ पहले आप कभी नहीं गए हैं, तो कृतज्ञता से उसे स्वीकार कर लें। आज आपकी मुस्कान बेमानी है कारण आप किसी ख़ास के साथ की कमी महसूस कर रहे हैं। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी ज़ाहिर नन। करेंगे- इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव करेंगे।
मकर(भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपने दिन की शुरुआत कसरत से करें- यही वक़्त है जब आप अपने बारें में अच्छा महसूस करने की शुरुआत कर सकते हैं- इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और नियमित रखने की कोशिश करें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं।
कुंभ(गू गे गो सा सी सु से सो द)
आज जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है। आपको अपनी असली क्षमताओं को पहचानने की ज़रूरत है, क्योंकि आपमें क्षमता की नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज़ से आज का दिन बहुत ख़ूबसूरत रहेगा। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________
13 likes
19 shares