दैनिक अपडेट
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
गैंसड़ी (बलरामपुर)। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपी विजय प्रताप यादव निवासी थरौली को पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक नंदकेश तिवारी व कांस्टेबल अनिरुद्ध वर्मा शामिल रहे।
#📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #📰मंडल अपडेट📢 #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰 #बलरामपुर न्यूज़