ShareChat
click to see wallet page
search
#✈️एयरस्ट्राइक में 13 लोगों की मौत 😲 पाकिस्तान की सेना ने बीती रात फिर अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करते हुए कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांतों में नागरिक घरों पर बमबारी की. अफगानिस्तान सरकार ने दावा किया है कि इन हमलों में 11 बच्चों, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य महिलाएं और बच्चे घायल हुए हैं. पिछले युद्ध के बाद सबसे घातक हमले पाकिस्तान की ओर से किए गए ये हमले पिछले कई हफ्तों में सबसे घातक हैं. फरवरी के अंत में दोनों देशों के बीच छिड़े युद्ध के बाद सीमा पर कुछ समय तक शांति रही थी, लेकिन अब फिर से तनाव बढ़ गया है. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के पहले तीन महीनों में अफगानिस्तान में हुए संघर्ष में 372 आम नागरिक मारे गए और 397 घायल हुए थे. अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हमलों का सिलसिला कई सालों से जारी है. इस बीच भारत ने भी यूनाइटेड नेशंस में अफगानिस्तान पर होने वाले पाकिस्तानी हमलों का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि रमजान के महीने में इस देश पर बम बरसाए गए. एक बार फिर से पाकिस्तान मानवाधिकार को ताक पर रखते हुए बच्चों पर गोले दाग दिए. #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
✈️एयरस्ट्राइक में 13 लोगों की मौत 😲 - Shqrechqt ೭ಪ್ TOP NEWS पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर মীন, एयरस्ट्राइक, १३ लोगों की 11 बच्चे भी शामिल Shqrechqt ೭ಪ್ TOP NEWS पाकिस्तान ने फिर अफगानिस्तान पर মীন, एयरस्ट्राइक, १३ लोगों की 11 बच्चे भी शामिल - ShareChat