Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया है।एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुगाम और फरीदाबाद) के कई इलाकों में बादलों की गरज के साथ झमाझम बारिश हो रही है।
ठंडी हवाओं व छमाछम बरसती बूंदों के कारण तापमान में कमी आई और मौसम बेहद सुहावना हो गया है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।
बारिश से कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा है। एनएच-9 पर खिचड़ीपुर के पास यातायात जाम लग गया है।
तेज बारिश और हवा के चलते दिल्ली के राजा धीरसेन मार्ग पर गिरा सफेदे का पेड़, दो वाहन दबे।
पिछले करीब 40 मिनट से हो रही तेज झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है।हालांकि, लगातार हो रही वर्षा के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यदि वर्षा इसी तरह अगले दो-तीन घंटे तक जारी रही, तो गुरुग्राम की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब सकती हैं और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
बीते दो दिन आसमान में घने बादल मंडराते रहने के साथ एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर हल्की बारिश होने से चिलचिलाती धूप से कुछ राहत मिली हुई थी, लेकिन सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप तपाती रही।
दोपहर बाद आसमान में बादल मंडराते रहने की वजह से धूप छाया का मौसम रहा। ऐसे में गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।
मौसम विभाग ने अगले दो दिन आंधी-वर्षा की वजह से तापमान में गिरावट का अनुमान जताया था, जिससे गर्मी से राहत रहेगी। पिछले करीब हफ्तेभर से हल्की वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने के साथ तेज धूप की वजह से उमस भरी गर्मी का असर बना हुआ है।
पिछले दो दिन हल्की वर्षा और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से बीच बीच में कुछ समय के लिए गर्मी से हल्की राहत थी, लेकिन अब सोमवार को सुबह से दोपहर तक तेज धूप रही तो लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल मंडराते रहने से बीच बीच में गर्मी से हल्की राहत मिल सकी। हालांकि शाम को उमस भरी गर्मी ज्यादा महसूस हुई।
#Delhi #HeavyRain #Newsgenix #⛈️दिल्ली-यूपी में 4 दिन IMD का अलर्ट 🚨