Veer 🫶
#🤯फिदायीन हमले में 14 लोगों की मौत पाकिस्तान के स्वात में सुसाइड अटैक हुआ है. पुलिस ने बताया कि रविवार को स्वात में काबल पुलिस स्टेशन के गेट के बाहर हुए आत्मघाती हमले में 5 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल. स्वात के जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, आत्मघाती हमलावर ने तब विस्फोटक में धमाका किया, जब पुलिसकर्मियों ने उसे पुलिस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर रोकने और उसकी तलाशी लेने की कोशिश की.
पाकिस्तानी अखबार के अनुसार पुलिस ने बताया, "शुरुआत में, सात लोगों की मौत हुई और 18 अन्य घायल हुए. हमारी पुलिस हाई अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आगे के सबूत जुटाने के लिए जांच चल रही है."
#🔴 क्राइम अपडेट #📹 वायरल वीडियो #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो