#✈️एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में 35 मौतें 😱 नाइजर के एयरपोर्ट पर बड़ा आतंकी हमला, अबतक 35 की मौत, मरने वालों में कई सैनिक, 22 हमलावर ढेरअफ्रीकी देश नाइजर की राजधानी नियामी स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुए भीषण आतंकी हमले में करीब 35 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकी संगठन जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) ने ली है। खबर है कि जवाबी हमले में 22 हमलावरों के ढेर होने की भी खबर है।बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई आतंकियों को मार गिराया, जबकि कुछ हमलावर स्थानीय लोगों के बीच छिपकर फरार होने में सफल रहे। आतंकियों की तलाश के लिए सेना द्वारा अभियान शुरू किए जाने की जानकारी फैलते ही कई नागरिक डंडों और अन्य हथियारों के साथ सड़कों पर उतर आए और संदिग्ध अजनबियों पर हमला करने लगे। बाद में सेना ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #📢हाइपरलोकल अपडेट 📰 #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट



