4,399 दिन…
राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित एक अविराम यात्रा।
जन-आकांक्षाओं को संकल्प में और संकल्पों को सिद्धि में परिवर्तित करने वाले नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर ने भारत की विकास यात्रा को नई गति और नई दिशा प्रदान की है।
अंत्योदय के भाव से प्रेरित होकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने, भारत की सांस्कृतिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाने तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए उनका सतत प्रयास देश की प्रगति में महत्वपूर्ण अध्याय बन चुका है।
भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में यह ऐतिहासिक उपलब्धि लोकतंत्र की शक्ति, जनविश्वास की दृढ़ता और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।
सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
#LongestServingElectedPMModi #ViksitBharat #bjp gujarat #
01:34

