Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #⛈️दिल्ली में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट🚨 दिल्ली एनसीआर में रात से ही लगातार बारिश हो रही है. हालांकि सुबह होते ही बारिश ने प्रचंड रूप ले लिया और मूसलाधार पानी बरसने लगा. इससे पूरे एनसीआर में सुबह कई घंटे तक अंधेरा छाया रहा. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आसमान से करीब ढ़ाई घंटे में ही इतना पानी बरसा है, जितना मॉनसून आने के बाद से पिछले दो दिनों में नहीं बरसा. लगातार हो रही बारिश के चलते दिल्ली सहित गुड़गांव, की सड़कें पानी से लबालब भर गई हैं.ऐसे में अब ट्रैफिक जाम की टेंशन बढ़ गई है.
आईएमडी के अनुसार बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. खासतौर पर साउथ ईस्ट, ईस्ट, शाहदरा, सेंट्रल, नॉर्थ ईस्ट, साउथ, न्यू दिल्ली, साउथ वेस्ट, वेस्ट, नॉर्थ वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली में भीषण बारिश हो रही है. सुबह 7:15 बजे से 10:15 बजे तक भारी बारिश का अनुमान है. कई निचले इलाकों और अंडरपास में जलभराव भी हो गया है.
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली, NCR, गन्नौर, सोनीपत, खरखोदा (हरियाणा), बरौत, बागपत, खेकड़ा (यूपी) में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.
जबकि हरियाणा के यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, नरवाना, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, बरवाला, जींद, पानीपत, गोहाना, रोहतक, सोहाना, पलवल, नूह और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कंधला, बिजनौर, खतौली, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चंदपुर, दौड़ाला, मेरठ, मोदी नगर, किठौर, अमरोहा, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुवा, हापुड़, गुलौती, सियाना, संभल, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहजोई, शिकारपुर, खुर्जा, पहासु, देबाई, नरोरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, इगलास, सिकंदरा राव, हाथरस, जलेसर आदि इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज और बिजली चमकने की संभावना है.
#Rain #Delhi #Gurugram #Rain #IMD #Alert #Waterlogging