ShareChat
click to see wallet page
search
#✈️जेवर एयरपोर्ट पर आज उड़ानें शुरू 🛣️ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यानी सोमवार से कमर्शियल फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो गया है. एयरपोर्ट पर लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट लैंड हो चुकी है. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने वाली पहली कमर्शियल फ्लाइट जेवर में लैंड हो चुकी है. एयरपोर्ट के शुरू होने से जेवर के किसानों की किस्मत चमकने का दावा किया गया है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ानें जेवर को लखनऊ, बेंगलुरु और अन्य जगहों से जोड़ेंगी. आज ही एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग भी हो रही है. इंडिगो ने आज उत्तर प्रदेश के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से अपनी उड़ान सेवाएं शुरू कीं. इसके साथ ही, यह नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के इस नए एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली पहली एयरलाइन बन गई है. आज सुबह लखनऊ से पहली उड़ान NIA पहुंची और उसके कुछ ही देर बाद बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान रवाना हुई. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "अन्नदाता हमारे राष्ट्र की समृद्धि के आधार हैं. प्रदेश की विकास यात्रा में किसानों की सहभागिता और उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है. आज गौतमबुद्ध नगर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के निर्माण हेतु अपनी भूमि समर्पित करने वाले अन्नदाता बहनों-भाइयों का प्रथम उड़ान से लखनऊ आगमन पर स्वागत-अभिनंदन करने के साथ ही उनसे संवाद भी करूंगा. 'अन्नदाताओं का अभिनंदन, समृद्ध भारत का वंदन' इसी भावना के साथ प्रत्येक किसान बंधु की प्रगति हेतु हम प्रतिबद्ध हैं." यह बहुत बड़ा दिन...' जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह कहते हैं, "यह एक बहुत बड़ा दिन है क्योंकि मैं जेवर के लोगों का प्रतिनिधित्व करता हूं, और जब से उन्होंने मुझे चुना है, यह मेरे लिए भी एक अहम दिन है. हमारा एक सपना था, एक विजन था कि जिन किसानों को हमने कभी हाथ जोड़कर इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए मनाया था, वे एक दिन यहां से चलने वाले विमानों में उड़ान भरेंगे. वे एक ऐतिहासिक सफर के गवाह बनने वाले हैं. वे इस जगह से उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट के गवाह होंगे." #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स
✈️जेवर एयरपोर्ट पर आज उड़ानें शुरू 🛣️ - 1 Sharechat 4షా TOP NEWS IndiGo F जेवर एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट की पहली लैंडिंग , वापसी में १७२ किसान जाएंगे लखनऊ 1 Sharechat 4షా TOP NEWS IndiGo F जेवर एयरपोर्ट पर कमर्शियल फ्लाइट की पहली लैंडिंग , वापसी में १७२ किसान जाएंगे लखनऊ - ShareChat