Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को कार्डिफ में जब दूसरा वनडे मैच खेला जा रहा था तभी अचानक से ये खबर हवा में तैरने लगी कि रोहित शर्मा का करियर खत्म होने की कगार पर है और लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है।
इसके पीछे कई दावे किए जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो रोहित को बेहद बुरा लगेगा। बुरा सिर्फ करियर खत्म होने का नहीं बल्कि इस बात का भी कि जहां उनका करियर परवान चढ़ा वहीं बैठ गया।
इंग्लैंड ने बदला करियर
रोहित टीम इंडिया में बतौर ओपनर खेलते हैं। हालांकि, हाल के समय में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसी कारण सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट ने उन्हें साफ कह दिया है कि वह उनको अब टीम में नहीं देख रहे हैं। रोहित न अपने करियर की शुरुआत बतौर ओपनर नहीं की थी बल्कि वह मीडिल ऑर्डर में खेलते थे। एमएस धोनी ने उन्हें ओपनर बनाया और इंग्लैंड से ही उनका ओपनिंग करियर परवान चढ़ा। धोनी के प्रयोग ने इंग्लैंड में वो रंग दिखाया जिससे न सिर्फ भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा था बल्कि रोहित शर्मा का करियर भी नई तरफ मुड़ चुका था।
बात साल 2013 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी की है। गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज टीम से बाहर जा चुके थे। शिखर धवन ओपनर थे, लेकिन उनके पास कोई जोड़ीदार नहीं था। धोनी ने ये जिम्मेदारी रोहित को दी और चैंपियंस ट्रॉफी में इस जोड़ी ने धमाल मचा दिया। यहीं से रोहित टीम इंडिया के नए ओपनर बन गए है और उनकी तूफानी बल्लेबाजी ने उनको भारत का हिटमैन बना दिया। इस ट्रॉफी ने रोहित की बतौर ओपनर जगह पक्की कर दी और उनका करियर जो बार-बार टीम के अंदर-बाहर की ठोकरें खा रहा था उसे एक पक्का स्थान मिल गया था।
रोहित का बतौर ओपनर खेलना उनके करियर में संजीवनी का काम कर गया। वह टी20 और वनडे में भारतीय टीम का नियमित हिस्सा बन गए और धवन के साथ उनकी जोड़ो चल निकली। हालांकि, टेस्ट में बतौर ओपनर उन्हें आने में काफी समय लगा। इंग्लैंड से जो शुरुआत मिली थी वो रोहित को महानता की ओर ले जा रही थी।
#Newsgenix #💪रोहित शर्मा 🏏 #🏏 क्रिकेट अपडेट 🏆 #RohitSharma