कूर्म अवतार (जन्मोत्सव) विशेष: जानें कूर्म अवतार की कहानी, कूर्म मंत्र और कूर्म भगवान की आरती #✡️ज्योतिष समाधान 🌟 #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय #🙏रोजाना भक्ति स्टेट्स
https://www.radheradheje.com/kurma-jayanti-kurma-avatar-story-of-kurma-avatar-kurma-mantra-and-aarti-of-lord-kurma-in-hindi/

कूर्म अवतार (जन्मोत्सव) विशेष: जानें कूर्म अवतार की कहानी, कूर्म मंत्र और कूर्म भगवान की आरती
वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को कूर्म प्राकट्योत्सव का पर्व मनाया जाता है, इसी दिन भगवान विष्णु विशाल कूर्म का रूप ले कर कच्छप अवतार में प्रकट हुए थे। कच्छप अवतार में ही श्री हरि ने क्षीरसागर के समुद्र मंथन में मंदार पर्वत को अपने कवच पर रखकर संभाला था। विष्णु पुराण की एक कथा के अनुसार समुद्र मंथन में भगवान विष्णु, मंदार पर्वत और वासुकि सर्प की सहायता से देवताओं और राक्षसों ने चौदह रत्न पाए थे। इस दिन से निर्माण संबंधी कार्य शुरू किये जाते हैं। इसी कारण कूर्म प्राकट्य उत्सव के अवसर पर वास्तु दोष दूर करने के उपाय, नया घर भूमि आदि के पूजन और निर्माण के लिए यह अति उत्तम समय होता है।

