Manvir Madhhur Official
कारगिल विजय दिवस : 26 जुलाई
चुन-चुन के जिन्हें सहेज के रखा न जाने, कितने अमूल्य हीरे भारती के खो गए ।
देके बलिदान ख़ुद हो गए अमर किन्तु, वे समस्त भारत को शोक में डुबो गए ॥
सारा देश उनका ऋणी रहेगा वीरता से, लड़ते हुए जो माँ के आँचल में सो गए ।
शत्-शत् बार देश करता प्रणाम उन्हें, वो जो मातृभूमि के लिए शहीद हो गए ॥
- मनवीर मधुर
सभी देशवासियों को ‘कारगिल विजय दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं सभी योद्धाओं को कृतज्ञ राष्ट्र का नमन 🙏🏻🙏🏻
#KargilVijayDiwas #KargilHeroes #kargilwar #viralpost #poetry #poetrylovers #manvirmadhhurofficial #kargil