🚩[卐] 𝙍𝙞𝙩𝙪_ 𝙗𝙖𝙟𝙥𝙖𝙞 [卐]
#😦फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, 2 मौतें, कई घायल🔫 अमेरिका में फिर से लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के सिएटल में आयोजित एक फूड फेस्टिवल में लोगों पर गोलियां चली है. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार रविवार शाम सिएटल में 'स्पेस नीडल' के पास एक इवेंट कॉम्प्लेक्स में फूड फेस्टिवल के दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. मालूम हो कि इससे पहले भी अमेरिका में मास शूटिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. #🆕 ताजा अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 अंतर्राष्ट्रीय अपडेट