Parmod Jain
उत्तर प्रदेश के आगरा में पति को अपने ही घर के बाथरूम में दफनाकर लिखवाई गुमशुदगी, शव दफनाने के बाद बाथरूम में किया प्लास्टर, 45 दिन तक पति के गायब होने का नाटक करती रही महिला।
पुराने मामले में वेरिफिकेशन के लिए पुलिस पहुंचने पर घबराई महिला, मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाथरूम से खुदवाकर निकाला बाहर। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई की शुरू, महिला को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ। घटना में किसी और के भी शामिल होने की आशंका जता रही पुलिस। #उत्तर प्रदेश