#गोण्डा_की_खबरें रेलवे स्टेशन से मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार
गोण्डा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल उड़ाने वाला शातिर चोर आखिरकार RPF और GRP के हत्थे चढ़ गया। संयुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए चोरी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
मामला गोण्डा जंक्शन रेलवे स्टेशन का है, जहां TOPB टीम RPF गोण्डा, अपराध आसूचना शाखा और GRP की संयुक्त टीम द्वारा गस्त के दौरान शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया।आरपीएफ पोस्ट गोण्डा प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध राय ने बताया कि संयुक्त टीम स्टेशन परिसर में गश्त और निगरानी कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 3-4 के पूर्वी छोर पर एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया।
पुलिस टीम ने युवक को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास से ओप्पो और रियलमी कंपनी के दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने ये मोबाइल चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों से चोरी किए थे।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल आर्य पुत्र रामबरन आर्य निवासी उदयराजपुरवा थाना कोतवाली देहात जिला बलरामपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी गोण्डा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
RPF और GRP की इस संयुक्त कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। रेलवे पुलिस का कहना है कि स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
01:21

