BUDAUN News 24
747 views • 2 months ago
बदायूं के बिसौली क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान किसानों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आ गया। परवेजनगर बिजलीघर से आपूर्ति बाधित रहने और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान गुरयारी गांव के किसानों ने बिसौली बिजलीघर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए किसानों ने हाईवे जाम कर बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसानों का कहना था कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। समय से बिजली न मिलने के कारण खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है, जिससे धान समेत अन्य फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीण बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंच गए। #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #bijali
6 likes
14 shares