*मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग।।*
*भाकियू (तोमर) ने फूंका आंदोलन का बिगुल: 35 मांगों को लेकर 16 जून को मुजफ्फरनगर में 4 जगह थमेगी ट्रेनों की रफ्तार*
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 16 जून को बड़ा 'रेल रोको आंदोलन' करने जा रहा है। इस सिलसिले में रविवार को भाकियू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ मंसूरपुर रेलवे स्टेशन का मौका मुआयना किया और रणनीति तैयार की जनपद में 4 जगहों पर होगी ट्रैक पर पंचायत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि संगठन ने किसानों के हक की लड़ाई के लिए कमर कस ली है। उन्होंने बताया कि 16 जून को होने वाले आंदोलन के तहत मुजफ्फरनगर जनपद में चार अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर ही महापंचायत की जाएगी और ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा गन्ने का भाव ₹500 और 50% सब्सिडी की मांग भाकियू (तोमर) ने सरकार के सामने 35 मांगें रखी हैं, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदु शामिल हैं:गन्ने का सरकारी भाव बढ़ाकर ₹500 प्रति क्विंटल किया जाए। किसानों को मिलने वाले डीजल, बिजली, खाद और यूरिया पर 50 प्रतिशत की छूट (सब्सिडी दी जाए क्षेत्र में चल रही यूरिया की किल्लत को तुरंत दूर किया जाए।जनपद को प्रदूषण मुक्त बनाया जाए और नदियों व क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगे।युवाओं को बर्बादी से बचाने के लिए पूरे मुजफ्फरनगर जनपद को नशा मुक्त किया जाए।।
मंसूरपुर स्टेशन पर निरीक्षण और रणनीति बैठक के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य महबूब बालियान, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, अजय त्यागी, हीरा बालियान, मुकेश गुर्जर, आशिक अली और लविश बिल्लू प्रधान अनीश गयूर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #ताजा समाचार #ताजा समाचार #ताजा समाचार,


