#जय श्री राम
छोड़ दो सारे प्रपंच, भूल जाओ सारी कथाएँ, सारी कहानियाँ, एक भी श्लोक, एक भी दोहा याद रखने की जरूरत नहीं है जरूरत है तो भगवान श्रीरामचंद्र जी महाराज के दो अक्षर के एक शब्द का नाम राम, सिर्फ राम को पकड़ लो। यह नाम तुम्हें भौसागर से पार करा देगा, यह नाम तुम्हें इस संसार से पार करा देगा, तुम्हें विजेता बना देगा।
यदि आपने भगवान श्रीरामचंद्र जी महाराज के नाम जब को पकड़ लिया है तो फिर आपको किसी प्रवचन, किसी कथा, किसी मंदिर, किसी पुस्तक, किसी मूर्ति, किसी धूपबत्ती, किसी अगरबत्ती या किसी चालीसा, किसी आरती की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यह छोटा सा नाम आपको संसार से पार लगा देगा, और एक बात हाँ जब अपने जीवन की प्रत्येक घटना में आप भगवान की लीला का अनुभव करने लगो तो समझ लेना कि तुम भगवान के बहुत निकट पहुंच गए हो।
मतलब यह आपके साथ कुछ भी गुजरे, सम्मानजनक, अपमानजनक जैसा भी उन सब में आप भगवान की लीला को तलाश करिए कि भगवान ने इस लीला के माध्यम से मेरी कौन सी परीक्षा ले रहे हैं या इस परीक्षा के माध्यम से या इस लीला के माध्यम से वे हमारा क्या भला करना चाहते हैं।
इतना तो जाहिर है कि भगवान सब कुछ करते हैं और जो कुछ करते हैं वह सब भले के लिए करते हैं। कुछ समय के लिए हमको ऐसा लगता हो यह हमारे खिलाफ जा रहा है, यह हमारे विपरीत हो रहा है लेकिन अंततः जो परिणति होती है, अंततः जो परिणाम होता है वो आपके अनुकूल होता है, सदा अनुकूल होता है और वह सिर्फ इसलिए क्योंकि आपने नाम जब पकड़ा हुआ होता है तो बोलिए सियाबरामचंद्र की जय.🌹🙏⛳


