🚩[卐] 𝙍𝙞𝙩𝙪_ 𝙗𝙖𝙟𝙥𝙖𝙞 [卐]
#😱अहमदाबाद: फैक्ट्री बनी श्मशान, 8 की मौत 🗞️
अहमदाबाद के रामोल इलाके में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट में 8 मजदूरों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा रामोल गात्राड रोड पर टैलेंट फायरवर्क्स नाम की यूनिट में दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ।
धमाका पास ही मौजूद RAF कैंप के ठीक पीछे हुआ, जिसके बाद RAF के जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जांच में पता चला है कि इस फैक्ट्री का लाइसेंस पहले ही रद्द किया जा चुका था लेकिन फिर भी नियमों को ताक पर रखकर इसे चलाया जा रहा था। पुलिस ने फैक्ट्री ऑपरेटर मेहुल डोडिया के खिलाफ हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। #🆕 ताजा अपडेट #📹 ट्रेंडिंग वीडियो #🔴 क्राइम अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट