DAILY NEWS
गुजरात में चांदीपुरा वायरस के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बच्चों को प्रभावित करने वाले इस घातक वायरस के संदिग्ध मामलों के बीच अब तक 22 बच्चों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकार ने पूरे स्वास्थ्य तंत्र को हाई अलर्ट पर रखते हुए रोकथाम और इलाज के विशेष इंतजाम किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल पानसेरिया के अनुसार 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों में सामने आए 184 संदिग्ध मामलों में से 35 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
#🦠भयानक वायरस ने ली 22 बच्चों की जान 😨 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🆕 ताजा अपडेट #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️